Advertisement

Gorakhnath Temple Attack: मुर्तजा का हनी ट्रैप एंगल आया सामने, जेहादी ऐप पर कर रहा था काम 

गोरखनाथ मंदिर पर हमले के मामले में आरोपी अहमद मुर्तजा अब्बासी को लेकर कई जानकारियां सामने आ रही हैं.

Gorakhnath Temple Attack: मुर्तजा का हनी ट्रैप एंगल आया सामने, जेहादी ऐप पर कर रहा था काम 
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: गोरखनाथ मंदिर पर हमले (Gorakhnath Temple Attack) के मामले में लगातार नए खुलासे सामने आ रहे हैं. यूपी एटीएस (UP ATS) की पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी अहमद मुर्तजा अब्बासी (Ahmed Murtaza Abbasi) आतंकवादियों के लगातार संपर्क में था. वह उनके कहने पर ही जरिमा (Jarima) नाम का एक जेहादी ऐप डिजाइन कर रहा था. दूसरी तरफ इस मामले में हनी ट्रैप (Honey Trap) एंगल भी सामने आया है.  

तैयार कर रहा था जेहादी ऐप 
मुर्तजा अब्बासी एक जेहादी ऐप तैयार कर रहा था. इसका अरबी भाषा में मतलब जुल्म होता है. अहमद मुर्तजा अब्बासी पीर2पीर ऐप के जरिये संदेशों का आदान-प्रदान करता था. जांच में सामने आया कि मुर्तजा ऐसे लोगों को अपने साथ छोड़ना चाहता जो जेहाद के रास्ते पर आना चाहते हैं. 

यह भी पढ़ेंः Birbhum Violence: टीएमसी नेता भादू शेख मर्डर केस की जांच करेगी CBI, कलकत्ता HC का आदेश

मुर्तजा ने किया था डेवलपर का कोर्स 
मुर्तजा अब्बासी ने आईआईटी बॉम्बे केमिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी. इसके बाद ऐप डेवलपर का कोर्स भी किया था. जांच में सामने आया है कि मंदिर के सुरक्षाकर्मियों पर हमला करने वाले मुर्तजा का पूरा खेल एक मेल से शुरू हुआ था, जो ISIS कैंप की एक लड़की की ओर से आया था. मुर्तजा ने पूछताछ में बताया है कि लड़की के बताए अकाउंट में उसने कई बार पैसे भी ट्रांसफर किए थे.  

हनी ट्रैप एंगल भी आया सामने
इस मामले में अब हनी ट्रैप एंगल भी सामने आया है. जांच में पता चला मुर्तजा को ISIS कैंप से एक लड़की का उसे मेल आया था. लड़की ने मुर्तजा को अपना फोटो भेजा था और भारत आकर उससे मिलने का वादा भी किया था. जांच एजेंसियों को मुर्तजा द्वारा लड़की को 40 हजार रुपये देने की बात भी सामने आई है. 

गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें. हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.

यह भी पढ़ें: 
 बढ़ती महंगाई के बीच RBI का बड़ा फैसला, रेपो रेट में इस बार भी नहीं किया कोई बदलाव

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement