Advertisement

Government Jobs: खिलाड़ियों के लिए गुड न्यूज! यूपी की योगी सरकार ने किया बड़ा ऐलान

यूपी सरकार ने खिलाड़ियों के लिए बड़ा ऐलान किया है. योगी सरकार ऐसे एथलीट्स को नौकरी देगी जिन्होंने देश का नाम रोशन किया है.

Government Jobs: खिलाड़ियों के लिए गुड न्यूज! यूपी की योगी सरकार ने किया बड़ा ऐलान
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: उत्तर प्रदेश सरकार ने युवाओं में खेलों को बढ़ावा देने और खिलाड़ियों को उत्साहित करने के लिए ओलंपिक, एशियाई खेलों और राष्ट्रमंडल खेलों सहित विभिन्न अंतरराष्ट्रीय खेलों में पदक विजेताओं की नियुक्ति करने का फैसला किया है.

उत्तर प्रदेश मंत्रिपरिषद की मंगलवार को हुई बैठक में राज्य के 9 विभागों में 24 पदों पर पदक विजेता खिलाड़ियों को नियुक्ति देने का फैसला किया हैं. मंत्रिपरिषद ने 23 मई से यूपी विधानमंडल का सत्र आयोजित करने को भी अपनी सहमति दे दी है.

पढ़ें- Azam Khan Bail: हाई कोर्ट से जमानत तो मिली लेकिन अभी क्यों नहीं छूटेंगे सपा नेता?

यूपी के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने मंत्रिपरिषद की बैठक के बाद लखनऊ में संवाददाताओं से कहा कि उत्तर प्रदेश के मूल निवासी ऐसे खिलाड़ी जो अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों में पदक जीते हैं, उन्हें प्रदेश के नौ विभागों में 24 पदों पर राजपत्रित पदों पर तैनात किया जाएगा.

VIDEO: India में यहां मिल रहे हैं दूसरा और तीसरा बच्चा पैदा करने पर 10 लाख रुपये

सुरेश खन्ना ने कहा कि इसके लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गठित एक समिति इन खिलाड़ियों का चयन करेंगी. इससे राज्य में खेल संस्कृति विकसित करने में मदद मिलेगी. मंत्री ने कहा कि जिन नौ विभागों में इन खिलाड़ियों की नियुक्ति होगी, उनमें ग्रामीण विकास, माध्यमिक शिक्षा, बुनियादी शिक्षा, गृह विभाग, पंचायती राज विभाग, युवा कल्याण विभाग, परिवहन विभाग, वन विभाग और राजस्व विभाग शामिल हैं.

पढ़ें- New Delhi: बदला जाएगा औरंगजेब लेन, तुगलक रोड, अकबर रोड का नाम?

उन्होंने कहा कि पदक विजेता, जो यूपी के निवासी हैं और ओलंपिक, एशियाई खेलों, राष्ट्रमंडल खेलों और विश्व कप में पदक जीते हैं, वे इसके लिए पात्र हैं. इस अवसर पर खेल और युवा कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव ने सरकार के इस कदम को "ऐतिहासिक" करार देते हुए कहा, "इससे राज्य में खेलों को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी और खिलाड़ियों को बढ़ावा मिलेगा."

पढ़ें- Covid Test: सिर्फ 45 मिनट में आ जाएगी रिपोर्ट, Cipla ने पेश की रियल टाइम टेस्ट किट

पदक विजेता पैरालंपिक खेलों को भी इसके अंतर्गत शामिल किया गया है. इसी तरह की योजना वर्तमान में राजस्थान, हरियाणा, पंजाब और बिहार के अन्य राज्यों में लागू है. निर्णय के संबंध में समय सीमा के बारे में पूछे जाने पर गिरीश चंद्र यादव ने कहा, "इस (घोषणा) के लिए चुनी गई समय सीमा एक सितंबर, 2020 है."

गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें. हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement