Advertisement

खुशखबरी: अगले हफ्ते से शुरू हो सकती है Neet PG काउंसलिंग

इसके साथ ही ईडब्लूएस के लिए 10 फीसदी आरक्षण भी इस साल लागू रहेगा.

Latest News
खुशखबरी: अगले हफ्ते से शुरू हो सकती है Neet PG काउंसलिंग

neet pg

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: नीट पीजी की काउंसलिंग को लेकर हाल ही डॉक्टर्स हड़ताल पर चले गए थे. इसके बाद मामला सुप्रीम कोर्ट तक गया. अब कोर्ट ने नीट-पीजी काउंसलिंग 2021 को हरी झंडी दे दी है. सुप्रीम कोर्ट से अनुमति मिलने के बाद अगले सप्ताह से नीट-पीजी काउंसलिंग शेड्यूल शुरू होने की संभावना है. न्यूज एजेंसी एएनआई ने आधिकारिक सूत्र के हवाले से यह जानकारी साझा की है.

सुप्रीम कोर्ट ने ओबीसी के लिए 27 फीसदी आरक्षण को भी स्वीकृति दे दी है. इसके साथ ही ईडब्लूएस के लिए 10 फीसदी आरक्षण भी इस साल लागू रहेगा. नीट पीजी काउंसलिंग पहले 25 अक्टूबर से शुरू होनी थी लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने ईडब्ल्यूएस कोटे की वैधता को लेकर इस पर रोक लगा दी थी.


सुप्रीम कोर्ट का अंतिम फैसला मार्च के तीसरे सप्ताह में आएगा. इससे पहले कोर्ट ने राष्ट्रहित में काउंसलिंग शुरू करने की बात कही है. सुप्रीम कोर्ट ने अपने अंतरिम आदेश में कहा है कि साल 2021-22 के लिए नोटिफाइड नॉर्म्स के मुताबिक नीट-पीजी की काउंसलिंग शुरू की जाए. ओबीसी, ईडब्ल्यूएस कोटे की वैधता को सुप्रीम कोर्ट ने इस साल के लिए बरकरार रखा है.

सुप्रीम कोर्ट ने यह भी कहा है कि मार्च में EWS वर्ग के लिए 8 लाख रुपये की आय पर फैसला लिया जाएगा. सुप्रीम कोर्ट ने ईडब्ल्यूएस के लिए आठ लाख रुपये की आय संबंधी मानदंड को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई के लिए 5 मार्च की तारीख तय की है.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement