Advertisement

Uttar Pradesh: खुली कानून व्यवस्था की पोल! स्कूल के बाहर से लड़की किडनैप

Girl Student Kidnapped: आगरा में स्कूल के बाहर से एक 11वीं क्लास की लड़की की किडनैपिंग का मामला सामने आया है.

Uttar Pradesh: खुली कानून व्यवस्था की पोल! स्कूल के बाहर से लड़की किडनैप

Agra Police

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार लगातार प्रदेश में बेहतर कानून व्यवस्था होने का दावा करती है लेकिन बुधवार को आगरा में ठीक इसके उलट देखने को मिला. आगरा में दो मोटरसाइकिल सवारों ने एक स्कूल के बाहर से कक्षा 11 की एक छात्रा का कथित तौर पर अपहरण कर लिया.

आगरा पुलिस के अनुसार लड़की को सुबह आठ बजकर 25 मिनट पर उसके एक रिश्तेदार ने राजापुर चुंगी क्षेत्र में स्थित स्कूल के बाहर छोड़ा था. पुलिस ने कहा कि कथित अपहरण की घटना CCTV में कैद हो गई है.

पढ़ें- Uttar Pradesh में अब अपराधियों की खैर नहीं! सरकार ने दिया यह आदेश

एडीजी आगरा जोन राजीव कृष्ण ने कहा, "परिवार वालों के अनुसार, लड़की के रिश्तेदार ने सुबह आठ बजकर 25 मिनट पर उसे स्कूल के बाहर छोड़ा. जब वह वहां से वापस जाने लगा तो उसने देखा कि दो लोग जबरन लड़की को एक बाइक पर बैठाकर ले जा रहे हैं."

पढ़ें- Petrol-Diesel Price: अभी और रुलाएंगे ईंधन के दाम! जनता को महंगाई देगी कई बड़े झटके

कृष्ण ने कहा, "रिश्तेदार ने उनका पीछा करने का प्रयास किया लेकिन वह गिर पड़े और उन्हें चोट लग गई." अधिकारी ने कहा कि प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि दोनों अपहर्ताओं ने लड़की को बाइक पर बैठाने से पहले उसे नशे की कोई चीज दी. उन्होंने कहा, "इस मामले में जांच शुरू कर दी गई है और लड़की को शीघ्र ही मुक्त करा लिया जाएगा."

गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें. हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement