Advertisement

Girl runs with boyfriend: 'उसी से शादी करूंगी' मंडप से फिल्मी स्टाइल में Boyfriend संग भागी लड़की, जानें फिर क्या हुआ

UP Crime news: यूपी में एक चौंका देने वाला मामला सामने आया है. यहां फतेहपुर जिले में एक लड़की मंडप छोड़कर अपने प्रेमी के साथ भाग निकली.

Girl runs with boyfriend: 'उसी से शादी करूंगी' मंडप से फिल्मी स्टाइल में Boyfriend संग भागी लड़की, जानें फिर क्या हुआ

marriage

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में हो रहे एक सामूहिक विवाह कार्यक्रम में बड़ा ही अजीबोगरीब नजारा देखने को मिला. यहां एक युवक फिल्मी स्टाइल में अपनी प्रेमिका को मंडप से भगाने पहुंचा और लेकर भाग भी गया. लेकिन मौके पर परिजनो और बारातियों ने प्रेमी जोड़े को पकड़ लिया. मामला खागा इलाके का है, जहां सोमवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. 

कैसे हुआ सब

दुल्हन के परिवार ने उसकी शादी कराने के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था और सामूहिक विवाह सम्मेलन में 124 जोड़ों के साथ उसकी भी शादी होनी थी. लेकिन मंडप पर पहुंचने से पहले ही लड़की ने अपने प्रेमी को फोन कर दिया और उसे सम्मेलन में आने को कहा. लड़का शादी रोकने के लिए पहुंच भी गया और प्रेमिका को लेकर फरार भी होने लगा लेकिन तभी वहां मौजूद परिजनों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया. 

ये भी पढ़ें: 6 बच्चों के बाप को ट्रांसजेंडर से हुआ प्यार, पत्नी को तीन तलाक देकर रचा ली शादी

थाने तक पहुंची बात

थाने में लड़का और लड़की दोनों की बात पुलिस ने सुनी. लड़की इस बात पर अड़ी हुई थी कि वो अपने प्रेमी से ही शादी करेगी. उसने कहा कि वो बालिग है और अपनी मर्जी से शादी करने का उसका हक है. हालांकि पुलिस के लाख समझाने के बाद लड़की अपने परिजनों के साथ घर लौट गई, जब कि प्रेमी को पुलिस ने हिरासत में रख लिया. लड़की ने मामला भी दर्ज करा दिया है कि वो अपनी मर्जी से शादी करने का हक रखती है. 

ये भी पढ़ें: प्रेमिका ने दूसरे लड़के से की बात तो हैवान बन गया शख्स, जान से मारने के लिए कर डाली ये हरकत

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News
 पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement