Advertisement

'आर्टिकल 370 को नहीं दिला सकता वापस, 10 दिन में करूंगा नई पार्टी का ऐलान', बारामुला में बोले गुलाम नबी आजाद

गुलाम नबी आजाद (Ghulam Nabi Azad) ने कहा, 'मैं 10 दिन के अंदर नई पार्टी का ऐलान कर दूंगा. पार्टी का नाम जम्मू-कश्मीर के लोगों के सुझाव पर रखा जाएगा.'

'आर्टिकल 370 को नहीं दिला सकता वापस, 10 दिन में करूंगा नई पार्टी का ऐलान', बारामुला में बोले गुलाम नबी आजाद

गुलाम नबी आजाद

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: कांग्रेस के पूर्व नेता गुलाम नबी आजाद ने आर्टिकल 370 को लेकर बड़ा बयान दिया है. बारामूला में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आर्टिकल 370 को ना तो मैं वापस दिला सकता हूं और ना ही कांग्रेस, शरद पवार, ममता बनर्जी. आजाद ने कहा कि पिछले 3 साल में जम्मू-कश्मीर में कई विनाशकारी घटनाएं हुई हैं. भारतीय इतिहास की तरह जम्मू कश्मीर को भी आक्रमणकारियों ने तबाह कर दिया है. लेकिन अब हम कश्मीर को तबाह नहीं होने देंगे. आजाद ने कहा कि हम 10 दिन में नई पार्टी का ऐलान करेंगे.

गुलाम नबी आजाद ने कहा, 'मैं 10 दिन के अंदर नई पार्टी का ऐलान कर दूंगा. पार्टी का नाम जम्मू-कश्मीर के लोगों के सुझाव पर रखा जाएगा.' वहीं, आजाद ने कांग्रेस के उस बयान पर भी पलटवार किया था, जिसमें आरोप लगाया गया था कि उनका रिमोट कंट्रोल मोदी के हाथ में है. उन्होंने कहा, 'मैं उन लोगों की तरह नहीं हूं, जिनका रिमोट कंट्रोल कहीं और होता है. मेरा रिमोट कंट्रोल मेरे पास है. मैं आजाद हूं, वो गुलाम हैं. मैं सिर्फ अपने नबी (पैगंबर) का गुलाम हूं. मैं बेनकाब नहीं करना चाहता कि कांग्रेस नेता किसके गुलाम हैं.'

ये भी पढ़ें- भारत में 48 साल बाद होगा ये कार्यक्रम, PM Modi कल पहुंचेंगे ग्रेटर नोएडा, 50 देश होंगे शामिल

DNA ऐसे नहीं बदलता 
इससे पहले आजाद ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा था, "अगर आप दूसरे राजनीतिक दलों के लोगों से मिलते हैं और उनसे बात करते हैं तो इससे आपका डीएनए नहीं बदल जाता है." राज्यसभा में आजाद के विदाई भाषण के दौरान पीएम मोदी ने आजाद की खूब तारीफ की थी. प्रधानमंत्री मोदी के भाषण का हवाला देते हुए आजाद ने कहा, "यह पंरपरा है कि जब सदन के सदस्यों का कार्यकाल पूरा होता है तो सभी दलों के नेता इस मौके पर अपनी बात रखते हैं." उनका यह भी कहना था कि समय के साथ भारत की मिलीजुली संस्कृति बदल गई है.

ये भी पढ़ें- एलिजाबेथ-II ने इस महल में बिताए जिंदगी के आखिरी दिन, जानिए क्यों था इस घर से गहरा लगाव

दरअसल, पार्टी छोड़ने के बाद गुलाम नबी आजाद ने राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की नीतियों की आलोचना की थी. इसके बाद कांग्रेस की तरफ से कहा गया था कि आजाद का रिमोट कंट्रोल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास है और उनका डीएनए ‘मोदी-मय’ हो गया है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement