भारत
Ghaziabad Murder Case: गाजियाबाद के लोनी इलाके में मिली महिला की लाश पर चोट के निशान हैं. महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है. लोनी इलाके में इससे पहले भी अज्ञात महिलाओं के शव मिले हैं, जिनमें से कई की पहचान नहीं हो सकी है.
Ghaziabad Murder Case: गाजियाबाद के लोनी इलाके में सूटकेस में एक महिला का शव बरामद हुआ है. लोनी बॉर्डर थाना इलाके में यह सूटकेस बेहटा नहर रोड पर झाड़ियों में फेंका गया था. बदबू आने की शिकायत मिलने पर पहुंची गाजियाबाद पुलिस को झाड़ियों में सूटकेस बरामद हुआ, जिसे खोलने पर उसके अंदर महिला की लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है. सूटकेस में मिली लाश करीब 25 वर्षीय महिला की मानी जा रही है, जिसके शरीर पर चोट के निशान हैं. शव को कपड़े में लपेटकर सूटकेस में जबरन भरा गया था. पुलिस ने आसपास के लोगों से शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की है, लेकिन किसी ने भी महिला की पहचान नहीं की है. इससे माना जा रहा है कि महिला की हत्या किसी अन्य जगह करने के बाद शव को यहां ठिकाने लगाया गया है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे जांच शुरू कर दी है.
विवाहित महिला का है शव
लोनी की बेहटा नहर रोड पर शिव वाटिका कॉलोनी के सामने मिले शव को हाथ-पैर मोड़कर सूटकेस में ठूंसा गया था. शव की नाक पर चोट के निशान है, जबकि मुंह पर खून लगा हुआ है. साथ ही गले पर भी जख्म है. महिला की मांग में सिंदूर और पैरों में बिछिया होने के चलते उसके विवाहित होने की आशंका जताई जा रही है. ACP अंकुर विहार अजय कुमार ने मीडिया से बताया कि शव के आसपास फोरेंसिक टीम ने सबूत जुटाने की कोशिश की है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और उसकी पहचान के प्रयास चल रहे हैं.
गाजियाबाद में कब-कब मिली हैं सूटकेस में लाश
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.