Advertisement

गैंगस्टर सुरेश पुजारी हुआ Covid Positive, मुंबई के सेंट जार्ज हास्पिटल में चल रहा इलाज

सुरेश पुजारी के खिलाफ 25 से ज्यादा संगीन मामले दर्ज हैं. महाराष्ट्र के डीजीपी के आदेश पर उसके खिलाफ सभी मामले महाराष्ट्र ATS को ट्रांसफर किए गए थे.

गैंगस्टर सुरेश पुजारी हुआ Covid Positive, मुंबई के सेंट जार्ज हास्पिटल में चल रहा इलाज
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: गैंगस्टर सुरेश पुजारी की कोविड (Covid-19) रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसे मुंबई के सेंट जार्ज हास्पिटल में भर्ती करवाया गया है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, सुरेश पुजारी की जांच रिपोर्ट 7 जनवरी को आई थीं. फिलहाल वह मुंबई ATS की कस्टडी में है. कोविड से रिकवर होने के बाद उसे दुबारा मुंबई ATS को सौंप दिया जाएगा.
 
बता दें कि सुरेश पुजारी को पिछले महीने ही फिलीपींस से भारत लाया गया था. अमेरिका की एफबीआई और डिपार्टमेंट ऑफ ज्युरिडिक्शन के ज्वाइंट आपेरेशन में सुरेश को गिरफ्तार किया था. मुंबई समेत भारत में गैंगस्टर पुजारी के खिलाफ कई मामले दर्ज हैं. 20 दिसंबर 2016 को उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया गया था जिसके आधार पर भारतीय एजेंसियां उसे भारत लाने में कामयाब रही थी.
 
सुरेश पुजारी ने अंडरवर्ल्ड का सफर कभी रवि पुजारी की गैंग में शामिल होकर किया था. बाद में उसने अपना गैंग बना लिया और साल 2007 में भारत छोड़ दिया. वह मुंबई, ठाणे, कल्याण, डोंबिवली, उल्हासनगर और आसपास के कई शहरों समेत पड़ोसी राज्य कर्नाटक में वसूली का रैकेट चला रहा था. साथ ही होटल मालिकों, व्यापारियों, बिल्डरों, केबल व्यवसायियों को धमकी भरे फोन कर वसूली करता था.
 
पिछले 15 साल से वह जांच एजेंसियों को चकमा दे रहा था. फिलीपींस में गिरफ्तारी के बाद उसे पिछले महीने दिल्ली लाया गया था जहां से महाराष्ट्र ATS ने उसे अपनी कस्टडी में लिया था.

सुरेश पुजारी के खिलाफ 25 से ज्यादा संगीन मामले दर्ज हैं. महाराष्ट्र के डीजीपी के आदेश पर उसके खिलाफ सभी मामले महाराष्ट्र ATS को ट्रांसफर किए गए थे.
 
पिछले महीने ही एक प्राइवेट कंपनी के डायरेक्टर ने सुरेश पुजारी के खिलाफ एक करोड का हफ्ता मांगने की शिकायत दर्ज करवाई थी. शिकायतकर्ता का कहना था कि उसके पास धमकी भरा फोन आया था और रकम नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी गई थी. इस मामले की जांच मुंबई पुलिस की एंटी एक्स्टोर्शन सेल कर रही है.

(इनपुट- सुभाष दवे)

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement