Advertisement

Breaking News: चारा घोटाले में सजायाफ्ता बिहार के पूर्व सांसद आरके राणा का निधन

चारा घोटाले में सजायाफ्ता पूर्व सांसद आरके राणा का निधन हो गया है.

Breaking News: चारा घोटाले में सजायाफ्ता बिहार के पूर्व सांसद आरके राणा का निधन
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: चारा घोटाले में सजायाफ्ता पूर्व सांसद रबींद्र कुमार राणा (Rabindra Kumar Rana) का निधन हो गया है. बुधवार को उन्होंने एम्स दिल्ली (AIIMS Delhi) में इलाज के दौरान आखिरी सांस ली. उन्हें एक दिन पहले मंगलवार को रिम्स रांची (RIMS Ranchi) से एयर एंबुलेंस के जरिए एम्स ले जाया गया था जहां अपराह्न् लगभग साढ़े तीन बजे उनकी मौत हो गई. 

जानकारी के अनुसार, आरके राणा की मृत्यु मल्टी ऑर्गन फेलियर की वजह से हुई है. बीते 15 मार्च को रांची के होटवार जेल में तबीयत बिगड़ने के बाद राणा को रांची स्थित रिम्स में दाखिल कराया गया था. यहां उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया. बीते मंगलवार को उनकी बिगड़ती स्थिति को देख मेडिकल बोर्ड ने उन्हें एम्स के लिए रेफर किया था. 

ये भी पढ़ें- उत्तराखंड में फिर Pushkar Singh Dhami सरकार, शपथ ग्रहण में शामिल हुए PM मोदी-सीएम योगी

राणा राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की ओर से 14वीं लोकसभा में बिहार के खगड़िया संसदीय क्षेत्र से सांसद रह चुके थे. वे बिहार सरकार में मंत्री भी रह चुके थे. आरके राणा को रांची के डोरंडा कोषागार से 139 करोड़ रुपये की अवैध निकासी के मामले में अदालत ने बीते 21 फरवरी को दोषी ठहराया था. उन्हें पांच साल की कैद और 60 लाख रुपये के जुर्माने की सजा दी गई थी.

इसी मामले में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) को भी पांच साल की सजा हुई है. इसके पहले देवघर कोषागार से 89 करोड़ की अवैध निकासी के मामले में भी उन्हें सजा हो चुकी थी.
 

हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement