Advertisement

Flights Bomb Threat: Indigo-Akasha Air के 10 विमानों को एकसाथ थ्रेट, 6 दिन में 70 भारतीय फ्लाइट में मिली बम की धमकी

Flights Bomb Threat: भारतीय विमानों में सोमवार से बम होने की झूठी धमकियां मिलना शुरू हुआ था. इस सिलसिले में मुंबई पुलिस ने एक नाबालिग को गिरफ्तार किया था. इसके बावजूद तब से लगातार ये धमकियां मिलती जा रही हैं.

Latest News
Flights Bomb Threat: Indigo-Akasha Air के 10 विमानों को एकसाथ थ्रेट, 6 दिन में 70 भारतीय फ्लाइट में मिली बम की धमकी
Add DNA as a Preferred Source

Flights Bomb Threat: भारतीय विमानों में बम होने की झूठी धमकियां मिलने के मामले 6 दिन बाद भी रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं. शनिवार को भी इंडिगो और अकासा एयर के 5-5 विमानों में बम की धमकी मिली है. इंडिगो ने एक बयान में इसकी पुष्टि की है. इनमें से एक फ्लाइट नंबर 6E 11 दिल्ली से इस्तांबुल जा रही थी. इन सभी विमानों की इमरजेंसी लैंडिंग की तैयारी की जा रही है. इसके लिए मुंबई एयरपोर्ट और दिल्ली एयरपोर्ट पर इमरजेंसी प्रोटोकॉल घोषित किए गए हैं. विमानों में धमकी का यह सिलसिला सोमवार (14 अक्टूबर) को शुरू हुआ था. तब से अब तक 6 दिन के अंदर 70 से ज्यादा विमानों में बम की झूठी धमकियां मिल चुकी हैं, जिससे कई इंटनेशनल फ्लाइट्स भी प्रभावित हुई हैं. 

इंडिगो ने कहा- यात्रियों और क्रू स्टाफ की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता

इंडिगो ने दो अलग-अलग बयान में विमानों में बम की धमकियों को लेकर स्थिति स्पष्ट की है. उन्होंने कहा,'हम संबंधित अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं. यात्रियों और क्रू स्टाफ की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है. हम अधिकारियों की गाइडलाइंस के हिसाब से सभी आवश्यक सावधानी बरत रहे हैं. हम दिल्ली-इस्तांबुल फ्लाइट 6E 11  के हालात से भी अवगत हैं. अकासा एयर की तरफ से अभी तक कोई बयान नहीं आया है.

शुक्रवार को विस्तारा के तीन बम में मिली थी थ्रेट

इससे पहले शुक्रवार को विस्तारा एयरलाइंस के तीन विमानों और एअर इंडिया एक्सप्रेस के एक विमान में बम होने की झूठी धमकियां मिली थीं. विस्तारा एयरलाइंस की दिल्ली-लंदन फ्लाइट नंबर UK17 में बम की धमकी के बाद उसक फ्रैंकफर्ट एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग की गई थी. जांच के बाद विमान दोबारा लंदन के लिए रवाना हुआ था औ स्थानीय समयानुसार शुक्रवार रात करीब 11 बजकर 40 मिनट पर लंदन में उतर गया था. विस्तारा एयरलाइंस के प्रवक्ता ने इसकी पुष्टि की थी. उन्होंने बताया ता कि दिल्ली से लंदन, पेरिस और हांगकांग जाने वाले विमानों में बम की धमकी मिली थी, जो झूठी निकली हैं.

यह भी पढ़ें- Bomb Threat: Delhi से London जा रही विस्तारा विमान को बम से उड़ाने की धमकी, फैंकफर्ट डायवर्ट की गई फ्लाइट

एअर इंडिया फ्लाइट की जयपुर में हुई थी इमरजेंसी लैंडिंग

शुक्रवार देर रात ही एअर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट नंबर IX196 में भी बम होने की धमकी दी गई थी. 189 पैसेंजर वाले इस विमान में बम की धमकी ईमेल के जरिये दी गई थी. इसके बाद शुक्रवार देर रात 1.20 बजे इसकी जयपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी. जांच के दौरान विमान में कुछ भी नहीं मिला था. 

सबसे पहली धमकियों के मामले में नाबालिग हुआ था अरेस्ट

सोमवार को मुंबई में मिली बम की तीन धमकियों के मामले में मुंबई पुलिस ने 17 साल के एक नाबालिग को अरेस्ट किया था. उस किशोर ने अपने दोस्त के नाम से नकली एक्स (पहले ट्विटर) आईडी बनाकर उससे ट्वीट करते हुए धमकी दी थी. उसका मकसद अपने दोस्त को इस मामले में पुलिस के चंगुल में फंसाना थ. हालांकि इस किशोर ने जो सिलसिला शुरू किया था, वह उसके बाद लगातार चल रहा है और 6 दिन के अंदर 70 से ज्यादा विमानों में बम की धमकी मिल चुकी है.

यह भी पढ़ें- Flights Bomb Threat: मुंबई पुलिस ने कस्टडी में लिया नाबालिग, दोस्त को फंसाना चाहता था, मंत्री बोले- ये बेहद चिंताजनक

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement