Advertisement

DU के Ram Lal Anand College में लगी भयंकर आग, एम्फीथिएटर जलकर हुआ राख 

डीयू (DU) के राम लाल आनंद काॅलेज (Ram Lal Anand College) के एम्फीथिएटर में मंगलवार सुबह आग लग गई. जानिए पूरा मामला.

DU के Ram Lal Anand College में लगी भयंकर आग, एम्फीथिएटर जलकर हुआ राख 
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीः दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) के राम लाल आनंद काॅलेज (Ram Lal Anand College) में मंगलवार को अचानक लगी आग की वजह से पूरे काॅलेज में अफरा-तफरी मच गई. काॅलेज के एम्फीथिएटर में पिछले कुछ समय से काम चल रहा था जो हाल ही में पूरा हुआ था लेकिन आग लगने की वजह से पूरा एम्फीथिएटर जलकर राख हो गया है. आग लगने की जानकारी तुरंत दमकल विभाग को दी गई जिसके बाद आग पर काबू पाया गया है.

यह भी पढ़ेंः Air Pollution के कारण कम उम्र में हो रही भारतीयों की मौत, रिसर्च में हुए चौंकाने वाले खुलासे

शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी आग 
रोजाना की तरह मंगलवार को भी विद्यार्थी काॅलेज आए थे लेकिन 9 बजे के आसपास काॅलेज के  एम्फीथिएटर में भयंकर आग लग गई. इस वजह से पूरे काॅलेज में काला धुआं फैल गया. आग को देखते हुए काॅलेज प्रशासन ने सभी विद्यार्थियों को काॅलेज से बाहर निकाल दिया. अभी तक मिली जानकारी के अनुसार आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है. घटनास्थल पर दमकल की 4 गाड़िया पहुंची थी.

क्लासेस हुईं सस्पेंड
आग के प्रकोप को देखते हुए काॅलेज ने आज की सभी क्लासेस को सस्पेंड कर दिया गया है. सुरक्षा कारणों को नजर में रखते हुए किसी भी विद्यार्थी को काॅलेज में जाने की अनुमति नहीं है. वहीं कल से क्लासेस होंगी या नहीं, इसपर काॅलेज की तरफ से फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी गई है. 

ये भी पढ़ेंः Deoghar Ropeway Accident: 46 घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन से सुरक्षित निकाले गए 46 लोग, 4 की हुई दर्दनाक मौत

पिछले साल भी लगी थी आग
राम लाल आनंद काॅलेज में पिछले साल भी ऐसी ही घटना घटी थी. 2021 में भी शॉर्ट सर्किट से काॅलेज के कंप्यूटर साइंस विभाग में आग लग गई थी जिस वजह से लैब में भारी नुकसान हुआ था. आज की घटना का कारण भी शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है जिससे काॅलेज को भारी नुकसान हुआ है. 

(रिपोर्ट - गीतू कत्याल)

गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें. हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement