Advertisement

The Burning Train बनी दिल्ली-सहारनपुर पैसेंजर, धू-धू कर जले गाड़ी के तीन डिब्बे

दिल्ली से सहारनपुर जा रही पैसेंजर ट्रेन में भीषण आग लग गई है जिसके बाद ट्रेन के तीन डिब्बे बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं.

The Burning Train बनी दिल्ली-सहारनपुर पैसेंजर, धू-धू कर जले गाड़ी के तीन डिब्बे
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: सहारनपुर से दिल्ली जा रही पैसेंजर ट्रेन (Saharanpur to Delhi Train) में मेरठ के दौराला स्टेशन पर आग लग गई है जिसके बाद आग लगने की घटना से अफरा-तफरी मच गई. हालांकि जिन कोच में आग लगी, उनके यात्री तुरंत बाहर निकल गई. इसमें राहत की बात यह है कि इस दुर्घटना से कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ और ना ही किसी के हताहत होने की खबर है. 

दरअसल, मेरठ में शनिवार सुबह दौराला स्टेशन पर सहारनपुर से दिल्ली जा रही पैसेंजर ट्रेन के दो कोच में भीषण आग लग गई. जैसे ही धमाके के साथ कोच से धुआं उठना शुरू हुआ यात्री कोच से बाहर आने लगे. रेलवे के अधिकारियों के अनुसार प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट होने से कोच में आग लगी है. गनीमत यह रही कि ट्रेन दौराला स्टेशन पर खड़ी थी जिससे यात्रा आसानी से बाहर निकल गए. खास बात यह है कि आग लगे डिब्बों को ट्रेन से अलग करने के प्रयास में यात्रियो ने ट्रेन को धक्का देकर डिब्बों से अलग किया.

ऐसे में मौके पर पहुंची दमकल गाड़ियों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की. इस दौरान यात्रियों की मदद से ट्रेन के डिब्बों को आग लगे डब्बों से अलग किया गया.  गौरतलब है कि दौराला स्टेशन पर सुबह 7.10 पर ट्रेन पहुंची थी. रोजाना की तरह दैनिक यात्री ट्रेन आने का इंतज़ार कर रहे थे. इस ट्रेन से काफी संख्या में दिल्ली नौकरीपेशा यात्री सफर करते है.

यह भी पढ़ें- Knowledge News: रेल की पटरियों के किनारे लगे बोर्ड पर क्‍यों लिखा होता है W/L, क्या है इसका मतलब?

जानकारी के अनुसार ट्रेन ब्रेक जाम होने की वजह से काफी पहले से ही ट्रेन से बदबू आ रही थी. यात्रियों ने ड्राइवर को इस ताल्लुक से बताने की कोशिश की लेकिन वह असफल रहे. कुछ दूर चलने के बाद सीट से धुआं उठने लगा इसके बाद उसके बाद आग लग गई. अभी तक किसी भी तरह के जानी नुक्सान की खबर नहीं है.

यह भी पढ़ें- Gandhidham-Puri Exp की पैंट्री कार में लगी आग, मौके पर पहुंचीं फायर ब्रिगेड और मेडिकल टीम

(हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें)

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement