Advertisement

Delhi: नरेला की चप्पल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दमकल की 10 गाड़ियां मौके पर मौजूद

आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल सका है, लेकिन मौके पर दमकल विभाग की 10 गाड़ियां पहुंच गई हैं और आग पर काबू पाया जा रहा है.

Delhi: नरेला की चप्पल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दमकल की 10 गाड़ियां मौके पर मौजूद

सांकेतिक तस्वीर

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: दिल्ली के नरेला (Narela) औद्योगिक क्षेत्र की एक चप्पल फैक्ट्री में भीषण आग (Fire) लगने की खबर सामने आ रही है. आग लगने का कारण अभी तक नहीं पता चला है, लेकिन मौके पर दमकल विभाग की 10 गाड़ियां पहुंच गई हैं. आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है. दिल्ली अग्निशमन विभाग ने बताया कि घटना की सूचना रात साढ़े आठ बजे मिली थी. इसके तुरंत बाद दमकल की 10 गाड़ियों को रवाना कर दिया गया. 

मिली जानकारी के अनुसार, फैक्ट्री में धुंए का बड़ा गुबार नजर आ रहा है. इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है. कुछ हद तक आग पर काबू पा लिया गया है. इस घटना में फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.

ये भी पढ़ें- Delhi: मुंडका अग्निकांड में तिवारी बंधुओं की हर तरफ क्यों हो रही है चर्चा? जानिए वजह

Delhi | Fire breaks out in a footwear factory in Narela industrial area. 9 fire tenders have rushed to the spot and the dousing process is underway: Delhi Fire Service

मुंडका की इमारत में लगी थी आग
बता दें कि इससे पहले शुक्रवार को मुंडका इलाके में मेट्रो स्टेशन के पास स्थित एक इमारत में भीषण आग लग गई थी. इस हादसे में महिला समेत 27 लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 लोग झुलस गए थे. पुलिस इस हादसे में मारे गए 27 लोगों के शव की पहचान कर रही है. पुलिस ने 26 मृतकों के परिजनों का डीएनए सैंपल लिया है. वहीं एक महिला का अभी तक कोई रिश्तेदार सामने नहीं आया है. इस मामले में दूसरी सरकारी एजेंसियां जैसे एमडीसी और डीएसआईडीसी की भूमिका की भी दिल्ली पुलिस जांच कर रही है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement