Advertisement

'पूरे देश में मचाया है आतंक' बेटे को ED ने भेजा समन तो भड़के अशोक गहलोत

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा है कि केंद्र सरकार ने देश में ईडी का खौफ कायम कर दिया है.

'पूरे देश में मचाया है आतंक' बेटे को ED ने भेजा समन तो भड़के अशोक गहलोत

CM Ashok Gehlot

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत को प्रर्वतन निदेशालय ने समन भेजा है. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और ओम प्रकाश हुडला से जुड़े कई परिसरों पर ईडी ने रेड डाली है. जांच एजेंसी के एक्शन पर सीएम गहलोत ने नाराजगी जाहिर की है. उन्होंने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा है कि स्थिति चिंताजनक है, उन्होंने देश में आतंक फैला रखा है. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि जहां भी चुनाव होते हैं, वहां प्रवर्तन निदेशालय छापा मारता है. वे चाहे कितनी भी कोशिश कर लें, कांग्रेस डरेगी नहीं; वह चुनाव जीतेगी.

जांच एजेंसियों का दुरुपयोग गलत है
सीएम अशोक गहलोत ने कहा है कि जांच एजेंसियों का दुरुपयोग उचित नहीं है. उन्होंने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि वे मुझे निशाना बना रहे हैं क्योंकि वे मेरी सरकार नहीं गिरा सकते. उन्होंने केंद्र की बीजेपी सरकार पर जानबूझकर परेशान करने का आरोप लगाया है.

'गिर रही है जांच एजेंसियों की विश्वसनीयता'
अशोक गहलोत ने कहा, 'हमारी एजेंसी जो है उनकी विश्वसनीयता होती है और वह रहेगी लेकिन आज उल्टा हो रहा है. डोटासरा जी के घर पर हमने कल दो घोषणाएं की इसके बाद आज ही दो जगहों पर छापे पड़ गए. आपने नोटिस नहीं दिया, कोई शिकायत नहीं और छापे पड़ गए.'

इसे भी पढ़ें- पेपर लीक मामले में ED का एक्शन, राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद डोटासरा के घर छापेमारी, वैभव गहलोत को समन

'हम कामयाब होकर दिखाएंगे'
अशोक गहलोत ने कहा, 'वैभव गहलोत का जहां तक मुझे अंदाजा है यह टैक्सी की एक कंपनी है. उसका मामला है. अब इस कंपनी में किसने किसको शेयर बेचे उसका जवाब कंपनी दे रही है. वे टारगेट तो मुझे कर रहे हैं. राजस्थान के अंदर उनका टारगेट है, हम कामयाब होकर दिखाएंगे. इन्होंने आज जो किया उसका जवाब जनता देगी.'

राजस्थान में कांग्रेस नेताओं के घर ईडी की रेड
ईडी ने राजस्थान में कथित परीक्षा पत्र लीक मामले की धन शोधन जांच के सिलसिले में बृहस्पतिवार को कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और महुआ विधानसभा सीट से पार्टी के उम्मीदवार ओमप्रकाश हुड़ला के परिसरों पर छापे मारे.

यह भी पढ़ें- 7 अक्टूबर का बदला पूरा करने के लिए इजरायल ने बनाया मास्टर प्लान

पूर्व स्कूली शिक्षा मंत्री डोटासरा के सीकर और जयपुर में स्थित परिसरों और दौसा में महुआ सीट से पार्टी के उम्मीदवार हुड़ला तथा कुछ अन्य के परिसरों की तलाशी ली जा रही है. ईडी के दलों के साथ CRPF का एक सशस्त्र दल भी है. 

ED की रेड पर क्या है नेताओं का रिएक्शन?
तलाशी शुरू होने के तुंरत बाद गोविंद सिंह डोटासरा ने एक्स पर लिखा, 'सत्यमेव जयते.' मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी एक्स पर कहा कि राज्य में हर दिन ईडी द्वारा छापे मारे जा रहे हैं क्योंकि भारतीय जनता पार्टी नहीं चाहती कि कांग्रेस पार्टी की गारंटी महिलाओं, किसानों तथा गरीबों तक पहुंचे. 

कब हैं राजस्थान में चुनाव?
राजस्थान में 200 सदस्यीय विधानसभा के लिए 25 नवंबर को मतदान होगा. डोटासरा सीकर में लछमनगढ़ सीट से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार सुभाष महरिया के खिलाफ कांग्रेस के उम्मीदवार हैं. वह इस सीट से मौजूदा विधायक भी हैं. हुड़ला निर्दलीय विधायक हैं तथा कांग्रेस ने इस बार उन्हें महुआ विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है.

यह भी पढ़ें- 50 बंधकों के बदले तेल मांग रहा था हमास, अब हुए 400 ताबड़तोड़ हमले

इस केस में अब तक कितने लोगों की हुई है गिरफ्तारी?
ईडी ने इस मामले में राजस्थान लोक सेवा आयोग के पूर्व सदस्य बाबूलाल कटारा और अनिल कुमार मीणा तथा भूपेंद्र सरन नामक दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है. उसने जून में इस मामले की जांच के सिलसिले में राजस्थान में कई स्थानों पर छापे मारे थे. मनी लॉन्ड्रिंग का मामला आरोपियों के खिलाफ राजस्थान पुलिस द्वारा दर्ज की गई प्राथमिकियों से निकला है. 

क्या है वह घोटाला जिसमें गिरी नेताओं पर गाज?
ईडी के मुताबिक एक-दूसरे की मिलीभगत से वरिष्ठ अध्यापक ग्रेड 2 प्रतिस्पर्धी परीक्षा 2022 के सामान्य ज्ञान के प्रश्न पत्र को लीक किया जो आरपीएससी द्वारा 21 दिसंबर 2022, 22 दिसंबर 2022 और 24 दिसंबर 2022 को संपन्न कराया जाना था. आरोपियों ने यह प्रश्न पत्र परीक्षा दे रहे उम्मीदवारों को उपलब्ध कराया तथा प्रति उम्मीदवार आठ से 10 लाख रुपये लिए थे. (इनपुट: भाषा और ANI)

 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement