Advertisement

Crime News: शर्मनाक! बाप ने नाबालिग बेटी से की दुष्कर्म की कोशिश, पुलिस ने किया गिरफ्तार

उत्तराखंड के काशीपुर कोतवाली क्षेत्र में पिता ने अपनी ही नाबालिग बेटी के साथ अनैतिक व्यवहार का प्रयास किया है.

Crime News: शर्मनाक! बाप ने नाबालिग बेटी से की दुष्कर्म की कोशिश, पुलिस ने किया गिरफ्तार
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: उत्तराखंड के काशीपुर कोतवाली क्षेत्र से बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक पिता ने अपनी ही नाबालिग बेटी के साथ अनैतिक व्यवहार का प्रयास किया है. बेटी ने आरोप लगाया है कि उसका पिता उसे गलत नजर से देखता है और कई बार उन्होंने उसे गलत तरीके से छुआ भी है.

नाबालिग किशोरी ने अपने साथ हुई घटना की शिकायत काशीपुर कोतवाली में दर्ज करवाई है. बच्ची की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

पढ़ें- Hijab Row में अलकायदा की एंट्री! कर्नाटक के शिक्षा मंत्री बोले- यह तो मुझे पहले से ही पता था...

पीड़ित लड़की ने बताया कि वो अपनी  3 बहनों, एक भाई और पिता संग एक ही घर में रहती थी. वे सभी अपने पिता के साथ असुरक्षित महसुस करते थे. लड़की ने बताया कि वारदात के दिन उसका पिता काफी नशे में था. इसी वजह से उन्होंने अपने पिता को कमरे में बंद कर दिया लेकिन पिता ने प्लास की मदद से दरवाजे को तोड़ दिया था. 

घटना के दौरान पिता ने गुस्से में अपनी बेटी के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की और कई बार पिता ने उसके शरीर पर मुंह से कांटने का भी प्रयास किया. आवेश मे आए पिता ने ये भी कहा की उसी ने उनकी मां की हत्या की है. अपने बचाव में लड़की ने अपनी टीचर की मदद ली.

पढ़ें- अब सपा विधायक Nahid Hasan के चाचाओं पर चला 'बाबा का बुलडोजर', किया था 'गलत काम'

पुलिस का कहना है कि लड़की की शिकायत पर आरोपी पिता के खिलाफ IPC की धारा 323 ,354 ,7/8 पोक्सो एक्ट के तहत FIR दर्ज की गई है. आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है और मामले में जांच की जा रही है.

गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें. हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement