भारत
अखिल भारतीय चिकित्सा संघ यानी FAIMA (Federation of All India Medical Association) ने देश भर के डॉक्टरों और मेडिकल छात्रों के लिए एक टोल-फ्री मानसिक स्वास्थ्य निवारण हेल्पलाइन (MHRH) शुरू की है, जानें इसके बारे में..
Mental Health Support For Doctors: डॉक्टरों के बीच बढ़ते मानसिक स्वास्थ्य संकट से निपटने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, अखिल भारतीय चिकित्सा संघ यानी FAIMA (Federation of All India Medical Association) ने देश भर के डॉक्टरों और मेडिकल छात्रों के लिए एक टोल-फ्री मानसिक स्वास्थ्य निवारण हेल्पलाइन (MHRH) शुरू की है. इसके तहत तनाव, थकान और भावनात्मक चुनौतियों से जूझ रहे स्वास्थ्य पेशेवरों को मुफ्त और गोपनीय मानसिक स्वास्थ्य सहायता मिलेगी.
बता दें कि डॉक्टरों, मेडिकल छात्रों में बढ़ती आत्महत्या की घटनाओं को रोकने के लिए फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन ने यह बड़ा कदम उठाया है.
स्किन स्पेशलिस्ठ और FAIMA के फाउंडर डॉ. मनीष जांगड़ा ने बताया कि पहल डॉक्टरों और मेडिकल छात्रों में आत्महत्या के बढ़ते मामलों को रोकने के लिए शुरू की गई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक मेंटल हेल्थ रिड्रेसल हेल्पलाइन रोजाना 20 घंटे खुली रहेगी. वहीं सप्ताह के सातों दिन डॉक्टर्स, रेजिडेंट्स और मेडिकोज इस पर फोन कर मदद ले सकेंगे.
🚨FAIMA launches 365 Days Mental Health Support (7 AM–2 AM),
— FAIMA Doctors Association (@FAIMA_INDIA_) August 20, 2025
FAIMA-Mental Health Redressal Helpline ( MHRH)🚨
Doctors also need a Doctor
Mental Health is right to all, so of the Doctors
You are never alone. FAIMA is here for you💚#SayNoToSuicide #MentalHealthMatters #FAIMA pic.twitter.com/O7zgqAjPOA
फेमा के नेशनल चेयरमैन डॉ. मनीष जांगड़ा ने बताया कि यह हेल्पलाइन मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के लिए है और यहां पर अलग-अलग मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ (Psychiatrists) अलग-अलग समय पर उपलब्ध होंगे. FAIMA ने इसके लिए मनोवैज्ञानिकों की सूची फोन नंबर्स के साथ दी है, जो मेंटल हेल्थ इश्यूज पर डॉक्टरों की मदद करेंगे.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.