Advertisement

Delhi: पुलिसकर्मी बनकर आया हैवान, पार्क में किया यौन शोषण, ऐसे हुआ गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपी गुरुग्राम में कुश्ती सिखाता है. दिल्ली के पार्क में एक लड़की के साथ उसने कथित तौर पर यौन शोषण किया था.

Delhi: पुलिसकर्मी बनकर आया हैवान, पार्क में किया यौन शोषण, ऐसे हुआ गिरफ्तार

Image Credit- DNA

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Delhi) के द्वारका (Dwarka) इलाके के एक पार्क में छात्रा से यौन शोषण करने वाले एक पूर्व फौजी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजेश कुमार के तौर पर हुई है. आरोपी की उम्र 38 वर्ष है. आरोपी ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर छात्रा से यौन शोषण किया था. आरोपी गुरुग्राम में बतौर कुश्ती कोच अपनी क्लास में लड़के और लड़कियों को प्रशिक्षण देता था.  

यौन शोषण की वारदात के वक्त छात्रा पार्क में अपने दोस्त के साथ बैठी थी. आरोपी खाकी वर्दी पहनकर पार्क में दाखिल हुआ था. आते ही उसने लड़की के दोस्त की पिटाई कर 5 हजार रुपये छीन लिए थे. खाकी वर्दी पहनकर आए हुए शख्स ने खुद को द्वारका सेक्टर-23 थाने का पुलिसकर्मी बताया था.

आरोपी ने पहले दोनों से पार्क में बैठने की वजह पूछी. वहीं उसने दोनों को धमकाना शुरू कर  दिया. शख्स ने दोनों को धमकी दी कि अगर उसकी बात नहीं मानी गई तो वह थाने में ले जाकर दोनों को बंद कर देगा. विरोध करने पर उसने लड़की के दोस्त को पीटा और उसे रुपये लाने भेज दिया. 

Rajasthan: बारां में मनचलों ने लड़कियों पर कसी फब्तियां, घरवालों ने चप्पल से पीटा

थाने में गैंगरेप की धमकी!

शख्स ने छात्रा को धमकाया कि थाने ले जाने पर सभी पुलिसकर्मी उसके साथ रेप करेंगे. लड़की पर दबाव बनाकर आरोपी ने उसके साथ यौन शोषण किया. लड़की से आरोपी ने 5 हजार रुपये भी लूटे थे. पीड़िता ने 29 जनवरी को अपने साथ हुई घटना के बारे में मां को बताया, मां ने यह बात पिता को बताई. दोनों में पुलिस में शिकायत दी जिसके बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली.

जांच में जुटे थे 600 पुलिसकर्मी

हरकत में आते हुए पुलिस के करीब 600 जवान इस काम में जुटे. कई जगहों पर सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई. पुलिस जांच में एक अर्टिंगा कार दिखाई दी जिसकी मदद से पुलिस ने तफ्तीश पूरी की. पुलिस ने इसी सुराग से आरोपी के बारे में जानकारी जुटाई और उसे धर दबोचा. आरोपी के कब्जे से आर्टिंगा कार, खाकी पैंट और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है.

Bihar: दरभंगा में भू-माफियाओं ने घर में लगाई आग, गर्भवती समेत 3 लोग बुरी तरह झुलसे

पुलिस आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड खंगाल ही है. आरोपी से पूछताछ भी की जा रही है. पुलिस यह भी जानने की कोशिश कर रही है कि क्या यह उसका पहला अपराध था या इससे पहले भी वह ऐसी घटनाओं को अंजाम दे चुका है.

(रिपोर्ट: नीरज गौड़)

और भी पढ़ें-
Rajasthan: धमकी देकर 10 लाख रुपये मांगने वाली महिला गिरफ्तार, बोली- पैसा दो वरना रेप केस में फंसा दूंगी
Surat: 8 महीने की बच्ची से हैवानियत, Caretaker ने पीटा, ब्रेन हेमरेज होने से हालत गंभीर

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement