Advertisement

UP Election 2022: पत्नी ने अपनी मर्जी से डाला वोट तो पति ने पीटा, दी तलाक की धमकी

उत्तर प्रदेश के बरेली का है मामला. इस मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी प्रदेश के डीजीपी को लिखा है खत.

UP Election 2022: पत्नी ने अपनी मर्जी से डाला वोट तो पति ने पीटा, दी तलाक की धमकी

police file

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: उत्तर प्रदेश के बरेली से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक आदमी ने अपनी पत्नी को सिर्फ इसलिए घर से बाहर निकाल दिया क्योंकि उसने उत्तर प्रदेश चुनावों में उसकी पसंद की चुनावी पार्टी को वोट नहीं दिया था. इतना ही नहीं इस व्यक्ति ने अपनी 21वर्षीय पत्नी को तलाक देने और शादी को खत्म करने की भी धमकी दी. 

इसके बाद वह महिला एक एनजीओ पहुंची, जहां से यह मामला मीडिया के सामने आया और पुलिस को इस मामले में शिकायत की गई. नेशनल कमिशन फॉर वुमन (NCW) ने अब संबंधित पुलिस को इस मामले में FIR दर्ज करने और उस व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं. इस व्यक्ति पर पत्नी की पिटाई करने और उसे घर से बाहर निकालने का आरोप है.

ये भी पढ़ें- Crime News: BJP का समर्थन करने पर दोस्तों में हुआ झगड़ा? खालिद ने मार दी शारिक को गोली

NCW की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने इस मामले में यूपी के डीजीपी को भी महिला के पति और सुसराल वालों पर सख्त एक्शन लेने के लिए लिखा है. इस मामले में पुलिस का कहना है कि अभी तक महिला ने आधिकारिक तौर पर पति के खिलाफ शिकायत दर्ज नहीं करवाई है. SHO नीरज मलिक ने बताया, ' महिला ने लिखित में कोई शिकायत दर्ज नहीं की है. रिपोर्ट दर्ज होती है तो हम इस व्यक्ति के खिलाफ सख्त एक्शन लेंगे. यदि महिला चाहेगी कि यह मामला बातचीत के जरिए सुलाझाया जाए तो हम इसे मीडिएशन सेल के पास ट्रांसफर कर देंगे.बता दें कि इस व्यक्ति ने साल 2021 में लव मैरिज की थी.दोनों एक-दूसरे के पड़ोस में ही रहते थे. 

ये भी पढ़ें-  Cruelty: वॉशिंग मशीन में घुमाया फिर गला दबाया, मां ने 2 माह की बच्ची की हत्या कर ओवन में रखा शव

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement