भारत
EID-Ul-Adha 2025: बकरीद (Bakrid) का त्योहार इस बार शनिवार (7 जून) को मनाए जाने की संभावना है. हालांकि ऑफिशियल अनाउंसमेंट ईद का चांद (EID Moon Sighting) दिखने के बाद की जाएगी, जिसके आज दिखने के आसार हैं. यदि बकरीद 7 जून को हुई तो क्या खुला रहेगा और क्या बंद रहेगा, चलिए हम बताते हैं.
EID-Ul-Adha 2025: बकरीद (Eid-ul-Azha) या ईद-अल-अदहा (Eid-Al-Adha) का त्योहार भारत में शनिवार (7 जून) को मनाए जाने की संभावना है. हालांकि अभी ईद का चांद दिखने (Eid Moon Sighting) का इंतजार है, जिसके बाद त्योहार की ऑफिशियल घोषणा की जाती है. बकरीद (Bakrid) का त्योहार यदि शनिवार के दिन ही पड़ता है तो सरकारी ऑफिस, स्कूल-कॉलेज और बैंक खुलेंगे या नहीं, इसे लेकर लोगों के बीच अलग-अलग तरह की जानकारी चल रही हैं. चलिए हम आपको बताते हैं कि बकरीद के दिन ये सब बंद रहेंगे या नहीं?
बकरीद के दिन रहेगी सरकारी छुट्टी?
बकरीद के दिन अधिकतर राज्यों में सरकारी छुट्टी का ऐलान किया गया है. इसके चलते सरकारी कार्यालयों, स्कूल-कॉलेजों में अवकाश रहेगा. ऐसे में बकरीद के दिन यानी शनिवार को ये सभी बंद रहेंगे. हालांकि कई जगह राज्य सरकारों ने बकरीद की छुट्टी को चांद दिखने से जोड़ा है यानी यदि शुक्रवार शाम को ईद का चांद दिखने की घोषणा की जाती है तो ही शनिवार को बकरीद की छुट्टी होगी. अब बची बात बैंक की. क्या बैंक भी शनिवार के दिन बकरीद के मौके पर बंद रहेंगे या उनमें कामकाज होगा?
अधिकतर जगह है बकरीद पर बैंकों की छुट्टी
देश के अधिकतर शहरों में बकरीद पर बैंक हॉलीडे घोषित किया गया है. इसका मतलब है कि 7 जून को बकरीद के दिन बैंकों में कामकाज नहीं होगा और उन पर ताला लगा रहेगा. हालांकि अहमदाबाद, गंगटोक, ईटानगर, कोच्चि और तिरुवनंतपुरम में बकरीद के मौके पर भी बैंकों को खुला रखा जाएगा.
स्टॉक मार्केट बंद रहेगा या ट्रेडिंग होगी
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) में सोमवार से शुक्रवार तक ही कामकाजी दिवस होते हैं. शनिवार और रविवार को इन दोनों ही स्टॉक एक्सचेंज में छुट्टी रखी जाती है. बकरीद यदि 7 जून को पड़ रही है तो यह स्टॉक एक्सचेंज में छुट्टी का दिन है. इस कारण अलग से बकरीद के लिए छुट्टी घोषित नहीं किए जाने के बावजूद इस दिन शेयर ट्रेडिंग नहीं होगी.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.