Advertisement

लोकसभा में राहुल गांधी के बोलने पर हंगामा, क्या सदन में मुझे बोलने देंगे- राहुल गांधी, लोकसभा में विपक्ष का भारी हंगामा | लेम्बोर्गिनी हादसे पर पुलिस कमिश्नर का बयान, 'कानून सबके लिए बराबर, सख्त कार्रवाई करेंगे', पहले पता नहीं था गाड़ी कौन चला रहा था-कमिश्नर, लेम्बोर्गिनी को सीज कर दिया गया है- कमिश्नर, पहले अज्ञात के खिलाफ दर्ज हुई थी FIR, कानपुर- लेम्बोर्गिनी हादसे से जुड़ी बड़ी खबर, FIR में शिवम मिश्रा का नाम जोड़ा गया | लोग हमारी संख्या को लेकर चिंतित क्यों- शौकत, हिंदू भी 4 नहीं, 14 बच्चे पैदा करें- शौकत अली, आज से हमारा नारा, हम दो हमारे दो दर्जन- शौकत, जो शादी नहीं करते, वही लोग सलाह देते हैं- शौकत, AIMIM नेता शौकत अली का विवादित बयान

Uttarakhand Earthquake: पिथौरागढ़ में लगे भूकंप के झटके, जानें क्यों आते हैं भूकंप और कैसे बचें

इससे पहले फरवरी में भी उत्तराखंड में भूकंप के झटके लगे थे. आज रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.9 मापी गई है.

Uttarakhand Earthquake: पिथौरागढ़ में लगे भूकंप के झटके,  जानें क्यों आते हैं भूकंप और कैसे बचें

Earthquake

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: उत्तराखंड में बुधवार की सुबह करीब 10 बजे भूकंप से धरती हिली. रिपोर्ट्स के मुताबिक भूकंप के ये झटके पिथौरागढ़ जिले में महसूस किए गए हैं. जहां भूकंप आया वो नेपाल सीमा के पास का क्षेत्र है. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.6 मापी गई है. जानकारी के मुताबिक फिलहाल किसी तरह के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है.  इससे पहले फरवरी में भी उत्तराखंड में भूकंप के झटके लगे थे.

बीते गुरुवार की सुबह जम्मू-कश्मीर में भी भूकंप के झटके लगे थे.रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.3 दर्ज की गई थी.बताया गया था भूकंप का केंद्र ताजिकिस्तान में था.

ये भी पढ़ें- Phool Dei : प्रकृति और रंग का उत्तराखंड का फूलों वाला त्योहार

क्यों आता है भूकंप?
पृथ्वी के अंदर 7 प्लेट्स हैं, जो लगातार घूमती रहती हैं. जहां ये प्लेट्स ज्यादा टकराती हैं, वह जोन फॉल्ट लाइन कहलाता है. बार-बार टकराने से प्लेट्स के कोने मुड़ते हैं. जब ज्यादा दबाव बनता है तो प्लेट्स टूटने लगती हैं और नीचे की एनर्जी बाहर आने का रास्ता खोजती है. फिर इस डिस्टर्बेंस के बाद भूकंप आता है.

क्या है बचाव का तरीका
भूकंप एक प्राकृतिक आपदा है. ऐसा होने पर घबराने की बजाय कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है.
- यदि आप किसी इमारत में हैं तो तुरंत बाहर निकल जाएं
- किसी इमारत के पास ना खड़े हों, खुले मैदान में रहें.
- भूकंप की स्थिति में लिफ्ट इत्यादि का इस्तेमाल ना करें.

ये भी पढ़ें- Himachal Pradesh में घटी पर्यटकों की संख्या, अब उत्तराखंड और कश्मीर को तरजीह दे रहे लोग

गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें. हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement