Advertisement

VIDEO: महिपालपुर में DTC बस में लगी आग, धू-धू कर जल गई बस

दमकल विभाग की 9 गाड़ियों ने करीब एक घंटे तक कड़ी मशक्कत की तब कहीं जाकर आग पर काबू पाया गया.

VIDEO: महिपालपुर में DTC बस में लगी आग, धू-धू कर जल गई बस
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: दिल्ली के महिपालपुर में DTC की बस में आग लगने की घटना सामने आई है. वीडियो में आप देख सकते हैं कि आग इस कदर भयानक थी कि उसकी वजह से आसपास की 3-4 कूलर की दुकानों ने भी आग पकड़ ली. भड़कती आग देखकर लोग समझ नहीं पा रहे थे कि हालात किस तरह काबू में लाए जाएं. दमकल विभाग को कॉल किया गया. इसके बाद करीब 9 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू हुआ. करीब 1 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.

आंध्रप्रदेश के अनंतपुर जिले में बुलेट में हुआ था धमाका

यहां सड़क के किनारे खड़ी Royal Enfield में आग लग गई और अचानक धमाका हो गया. एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक मोटरसाइकिल का मालिक रविचंद्रा करीब 387 किलोमीटर बाइक चलाकर  Mysuru से  Nettikanti Anjaneya Swamy मंदिर पहुंचा था. हैरानी की बात यह है कि यह बाइक बिल्कुल नई थी और वह इसकी पूजा के लिए ही मंदिर पहुंचा था. जैसे ही वह बाइक खड़ी करके मंदिर में गया उसने आग पकड़ ली और अचानक धमाका हो गया.

गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें. हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement