Advertisement

Uddhav Thackeray की रैली को देवेंद्र फडणवीस ने बताया 'लाफ्टर शो"

Uddhav Thackeray ने हाल ही में एक रैली के दौरान भाजपा शिवसेना गठबंधन को शिवसेना की 25 साल की भूल करार दिया था.

Uddhav Thackeray की रैली को देवेंद्र फडणवीस ने बताया 'लाफ्टर शो"
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: महाराष्ट्र की राजनीति में बीजेपी और शिवसेना की अदावत दिन-ब-दिन एक नए ही स्तर पर जा रही है. पहले मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) ने बीजेपी पर आक्रामक बयानबाजी की थी जिसके बाद अब महाराष्ट्र के पूर्व सीएम और भाजपा के वरिष्ठ नेता देवेंद्र फडणवीस ने रविवार को राज्य की महाविकास अघाड़ी (MVA) सरकार की तुलना बाबरी मस्जिद ढांचे से करने की कोशिश की. उन्होंने कहा कि वह तब तक आराम से नहीं बैठेंगे, जब तक शिवसेना के नेतृत्व वाली सरकार को सत्ता से हटा नहीं देते.

शिवसेना मतलब हिंदुत्व नहीं

देवेंद्र फडणवीस ने यह भी कहा कि शिवसेना का मतलब मुंबई, महाराष्ट्र या हिंदुत्व नहीं है. साथ ही कहा कि कोई भी मुंबई को महाराष्ट्र से अलग नहीं कर सकता, लेकिन वह शहर को 'भ्रष्टाचार और गलत कार्यों' से मुक्त करना चाहते हैं. 

रैली का किया ऐलान

फडणवीस उपनगरीय गोरेगांव में भाजपा के उत्तर भारतीय प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित 'हिंदी भाषी महासंकल्प सभा' ​​को संबोधित कर रहे थे. फडणवीस की रैली की शुरुआत हनुमान चालीसा के पाठ के साथ हुई. गौरतलब है कि शहर में एक दिन पहले आयोजित हुई रैली को संबोधित करते हुए उद्धव ठाकरे ने फडणवीस और भाजपा पर निशाना साधा था.

उद्धव की रैली थी 'लाफ्टर शो'

मुंबई सहित राज्य के कई अन्य नगर निकायों के लिए चुनाव इस साल प्रस्तावित हैं. फडणवीस ने ठाकरे की रैली को लाफ्टर शो करार देते हुए कहा, "अपने शासन के दौरान इस आदमी ने ढाई साल में राज्य के विकास, प्रगति और लोगों के कल्याण के बारे में कभी बात नहीं की."

RBI ने बदल दिए हैं FD से जुड़े नियम, एक गलती से निवेशकों को होगा बड़ा नुकसान

मोदी ही हैं शेर

इसके साथ ही देवेंद्र फडणवीस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ भी की है. भाजपा नेता ने कहा, "केवल शेरों की तस्वीरें क्लिक करने से कोई शेर नहीं बन जाता. अब केवल एक ही शेर है- नरेंद्र मोदी.' फडणवीस ने कहा, "जब तक मैं आपकी सत्ता के बाबरी ढांचे को गिरा नहीं देता, तब तक मैं चैन से नहीं बैठूंगा."

(इनपुट: भाषा)

Elon Musk की बढ़ीं मुसीबतें! Twitter की लीगल टीम ने भेज दिया कानूनी नोटिस

गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें. हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement