Advertisement

UP के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के बेटे योगेश कुमार मौर्य की कार का हुआ एक्सीडेंट 

जानकारी के अनुसार, Deputy CM के बेटे योगेश मौर्य की फॉर्च्यूनर कार और ट्रेक्टर में जोरदार टक्कर हुई.

Latest News
UP के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के बेटे योगेश कुमार मौर्य की कार का हुआ एक्सीडेंट 

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के बेटे योगेश कुमार मौर्य का हुआ एक्सीडेंट
 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: उत्तर प्रदेश के जालौन (UP Jalaun) से बड़ी खबर सामने आई है. शनिवार को कालपी कोतवाली क्षेत्र के आलमपुर बाईपास पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के बेटे योगेश कुमार मौर्य का एक्सीडेंट हो गया. जानकारी के अनुसार, योगेश मौर्य की फॉर्च्यूनर कार और ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर हुई. इसमें ट्रैक्टर के परखच्चे उड़ गए और कार भी क्षतिग्रस्त हुई है. हादसे में डिप्टी सीएम के बेटे बाल-बाल बच गए.  

मां पीतांबरा के दर्शन करने जा रहे थे 
दरअसल डिप्टी सीएम के बेटे योगेश मौर्य मध्यप्रदेश के जिला दतिया में मां पीतांबरा के दर्शन करने जा रहे थे. एक्सीडेंट की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. 

(जालौन से जितेंद्र सोनी की खबर)

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement