Advertisement

Deoghar Ropeway Accident: सामने आया हादसे का पहला वीडियो, डर के मारे भगवान को याद कर रहे थे लोग

देवघर हादसे का ही एक वीडियो सामने आया है जिसमें लोगों का खौफ देखा जा सकता है.

Deoghar Ropeway Accident: सामने आया हादसे का पहला वीडियो, डर के मारे भगवान को याद कर रहे थे लोग
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: झारखंड के देवघर में हुए रोपवे हादसे (Deoghar Ropeway Accident) ने सभी को झंकझोर का रख दिया है. इस हादसे में चार की मौत हुई.  वहीं इस हादसे में फंसे लोगों को बचाने के लिए तकरीबन 46 घंटे का रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया और 46 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है. वहीं अब लोगों के मन में सवाल यह है कि आखिर इतना भयावह हादसा हुआ कैसे और आखिर इस हादसे के पीछे की मुख्य वजहें क्या थीं. ऐसे में इस हादसे का एक वीडियो सामने आया है जिसने लोगों को हिला कर रख दिया है. 

सामने आया हादसे का वीडियो

दरअसल, जिस वक्त हादसा हुआ उस वक्त ट्रॉली में सवार लोगों में हड़कंप मच गया. चीख पुकार मच गई. ऐसे में एक वीडियो सामने आया है जो कि 1 मिनट 17 सेकेंड के इस वीडियो में भगवान को याद करते लोगों की आवाजें वीडियो में सुनाई दे रही हैं. कोई हनुमान जी को याद कर रहा था तो कोई घबराहट में रो रहा था. इस वीडियो में त्रिकूट पहाड़ की ऊंचाई साफ दिख रही है. वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक झटके में रोपवे हिल गया था. ऐसे में यह वीडियो देखकर ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि उस वक्त उस ट्रॉली में मौजूद लोगों की स्थिति क्या रही होगी. 

आपको बता दें कि इस हादसे को लेकर झारखंड की सरकार ने मृतकों के परिजनों के लिए 5-5 लाख रुपये के मुआवजे का ऐलान किया है. इस महाअभियान में भारतीय सेना के एक बिग्रेडियर, दो कर्नल के साथ 50 जवान और मेडिकल टीम यहां दिन-रात लोगों को बचाने में जुटी थी. वहीं आईटीबीपी के 50 जवान व अधिकारी भी रेस्‍क्यू में मुस्‍तैद रहे. NDRF के 70 जवानों के साथ ही वायुसेना के 5 हेलीकाप्टर के साथ करीब 20 लोगों की टीम रोपवे में फंसे लोगों को निकालने में जुटी रही. वहीं देवघर जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ 100 से अधिक पुलिस बल भी रेस्‍क्‍यू में शामिल थे.

मस्जिद से लाउडस्पीकर हटाने का Raj Thackeray ने दिया अल्टीमेटम, अजित पवार बोले- इसे ज्यादा भाव मत दो

झारखंड हाई कोर्ट तक पहुंचा मामला

त्रिकूट हादसे पर झारखंड हाईकोर्ट ने स्वत: संज्ञान लिया है. कोर्ट ने मामले की जांच कराने के आदेश दिए हैं. राज्य सरकार को जवाब दाखिल करने का आदेश मामले की अगली सुनवाई 26 अप्रैल को होगी. अब यह देखना अहम होगा कि आखिर इस हादसे की जांच में हादसे की वजह क्या निकलकर आती है जो कि यह तय करेगी कि यह हादसा केवल प्राकृतिक वजह से हुआ या कि मानवीय तौर पर भी इसमें लापरवाही की गई थी. 

शिवपाल-आजम खान आ सकते हैं साथ, यूपी में Akhilesh Yadav को लग सकता है बड़ा झटका

गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें. हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement