Advertisement

Demolition Drive: अब शाहीन बाग और ओखला में चलेगा बुलडोजर! MCD की बड़ी कार्रवाई की तैयारी

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद जहांगीरपुरी में बुलडोजर (Bulldozer) का एक्शन भले रुक गया हो लेकिन बाकी जगहों पर इसे ग्रीन सिग्नल मिल चुका है.

Demolition Drive: अब शाहीन बाग और ओखला में चलेगा बुलडोजर! MCD की बड़ी कार्रवाई की तैयारी
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीः दिल्ली में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान और तेज होता जा रहा है. जहांगीरपुरी (Jahangirpuri) में अवैध कब्जे से सरकारी जमीन को छुड़ाने के बाद एमसीडी (MCD) की साउथ विंग ने कमर कस ली है. सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद जहांगीरपुरी में बुलडोजर (Bulldozer) का एक्शन भले रुक गया हो लेकिन बाकी जगहों पर इसे ग्रीन सिग्नल मिल चुका है.  

शाहीन बाग और ओखला में चलेगा बुलडोजर!
दिल्ली नगर निगम से मिली जानकारी के मुताबिक इस बार अतिक्रमण हटाओ अभियान की शुरुआत दक्षिणी दिल्ली नगर निगम के दायरे में आने वाले शाहीन बाग (Shaheen Bagh) और ओखला (Okhla) इलाके से होगी. इन इलाकों में अवैध कब्जे की पहचान हो चुकी है. 

यह भी पढ़ेंः Covid: दिल्ली में जल्द लग सकता है Curfew, बेकाबू कोरोना को रोकने के लिए सरकार उठा सकती है बड़ा कदम

SDMC चलाएगा अभियान
दक्षिणी दिल्ली नगर निगम (SDMC) ने अभियान को लेकर पूरी तैयारी कर ली है. एजेंसी किसी भी दिन या फिर किसी भी घड़ी इन इलाकों में अपना काम शुरू कर सकती है. इससे पहले जहांगीरपुरी में अतिक्रमण हटाने को लेकर एमसीडी ने दिल्ली पुलिस से 400 जवानों की मांग की थी. उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने जहांगीरपुरी इलाके में अवैध निर्माण ध्वस्त करने के लिए 20 अप्रैल को अभियान शुरू किया था.

यह भी पढ़ेंः Lockdown की अफवाह के चलते यहां बाजारों में उमड़ी भीड़, जरूरी सामान खरीदने को टूट पड़े लोग

गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें. हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement