Advertisement

Delhi Weather Update: गर्मी ने तोड़ा 10 साल का रिकॉर्ड, ये दो दिन रह सकते हैं ठंडे

पश्चिमी क्षेत्र से आ रही हवा से रविवार (20 मार्च) को तापमान पिछले दस सालों में सबसे ज्यादा देखा गया. अभी कुछ दिन गर्मी रहेगी.

Delhi Weather Update: गर्मी ने तोड़ा 10 साल का रिकॉर्ड, ये दो दिन रह सकते हैं ठंडे

दिल्ली में गर्मी अपने पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ रही है. 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: दिल्ली का संडे यानी कि 20 मार्च बेहद ही गर्म रहा. टेंपरेचर की बात करें तो यह 38.3 डिग्री सेल्सियस रहा. आपको जानकर शायद और गर्मी लगे कि यह पिछले दस सालों में सबसे हाई टेंपरेचर है. मौसम विभाग का अनुमान है कि 22 और 26 मार्च को थोड़ी राहत मिल सकती है. राहत की खबर कुछ हवाओं की वजह से है जो कि 22 और 26 मार्च का टेंपरेचर ठंडा कर सकती हैं. ओवर ऑल मौसम की बात करें तो आसमान साफ रहेगा. बारिश की कोई आशंका नहीं है.

मौसम विशेषज्ञ व स्काईमेट वेदर के वाइस प्रेजिडेंट महेश पलावत के मुताबिक, पिछले कुछ सालों से मार्च में 15 से 20 दिनों के बाद चार से पांच बार पश्चिमी विक्षोभ आता था, जिससे दिल्ली में ठंडक हो जाती थी लेकिन इस बार अब तक पश्चिमी विक्षोभ नहीं आया है. यही वजह है कि गर्मी ज्यादा पड़ रही है. पश्चिमी क्षेत्र से आ रही हवा से रविवार (20 मार्च) को तापमान पिछले दस सालों में सबसे ज्यादा देखा गया. अभी कुछ दिन गर्मी रहेगी. मैक्सिमम टेंपरेचर एक से दो डिग्री ऊपर-नीचे होता रहेगा.

बिगड़ी हवा की सेहत

रविवार को दिल्ली में AQI (Air Quality Index) खराब श्रेणी में 242 दर्ज किया गया. AQI पर नजर रखने वाली एजेंसी के मुताबिक, 23 मार्च तक हवा की क्वालिटी खराब श्रेणी में रहने की आशंका है. 

ये भी पढ़ें:

1- McDonalds में पूरे दिन की नौकरी के बाद नोएडा की सड़कों पर क्यों दौड़ता है 19 साल का प्रदीप?

2- POK को आजाद कराएगी मोदी सरकार, जितेंद्र सिंह बोले- कल्पना से परे वो BJP ने किया, देखें VIDEO

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement