Advertisement

Weather Update: Delhi-NCR में बारिश और ओले, जानें आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम का हाल

शुक्रवार की रात दिल्ली-एनसीआर का मौसम अचानक तेज हवाएं और बारिश की वजह से बदल गया. दिल्ली के कुछ हिस्सों में ओले भी पड़े हैं.

Latest News
Weather Update: Delhi-NCR में बारिश और ओले, जानें आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम का हाल
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार की रात मौसम का मिजाज बदल गया और तेज हवाओं के साथ बारिश और ओले भी पड़ने लगे. दिल्ली से सटे नोएडा में भी बारिश हुई है. बारिश की वजह से सोशल मीडिया पर भी लोगों ने खूब वीडियो और तस्वीरें शेयर की हैं. दिल्ली के कुछ हिस्सों में ओले भी गिरे हैं. मौसम का मिजाज बदलने की वजह से लोगों को आज रात को थोड़ी ठंड भी लगनी शुरू हो गई है. 

दिल्ली के कई हिस्सों में हुई तेज बारिश
पश्चिमी दिल्ली के द्वारका, उत्तम नगर इलाके में तेज हवा के साथ बारिश हुई है. दिल्ली के कुछ हिस्सों में तेज बारिश के साथ ओले भी पड़े हैं. बता दें कि मौसम विभाग ने पहले ही आज बारिश का अनुमान जताया था. मौसम विभाग ने कहा था कि वेस्टर्न डिस्टरबेंस के प्रभाव से राजधानी का मौसम बदलेगा और शुक्रवार शाम और रात में बारिश की संभावना है. शनिवार को भी हल्की बारिश हो सकती है और दिन में ठंड महसूस होगी. रविवार से मौसम साफ हो जाएगा. उसके बाद गर्मी बढ़नी तेजी से शुरू होगी. 

पश्चिमी विक्षोभ की वजह से होगी बारिश
मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ के असर के चलते बारिश होगी. पहले जनवरी के महीने में दिल्ली में रिकॉर्ड बारिश और उसके बाद फरवरी के महीने में भी मौसम का मिजाज आए दिन बदल रहा है. पिछले काफी समय से मौसम शुष्क बना हुआ था. शुक्रवार की शाम आज बारिश के बाद से एक बार फिर लोगों को थोड़ी ठंड महसूस हो रही है.

पढ़ें: South Delhi के स्कूलों में धार्मिक पोशाक प​हनने पर रोक, हाई कोर्ट में फैसला सुरक्षित 

शनिवार को भी होगी हल्की बारिश 
मौसम विभाग का अनुमान है कि शनिवार को भी दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है. दिन में अधिकतम तापमान 23 डिग्री तक  जा सकता है. वीकेंड पर लोगों को दिन में हल्की ठंड का अहसास होगा,  न्यूनतम तापमान बढ़कर 15 डिग्री पर पहुचंने की संभावना है. रविवार से मौसम साफ रह सकता है और धूप खिली रहेगी. रविवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री रहने की संभावना है.

पढ़ें: अगले साल तक बनेगा ग्रेटर नोएडा का पहला C&D वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट, 100% मलबे का होगा इस्तेमाल

हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement