Advertisement

Delhi University में 17 फरवरी से लगेंगी ऑफलाइन क्लास, कॉलेज खोलने के लिए प्रदर्शन कर रहे थे छात्र

दिल्ली यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट्स पिछले कई दिनों से ऑफलाइन क्लास शुरू करने के लिए प्रदर्शन कर रहे थे. अब प्रशासन ने उनकी बात मान ली है. 

Latest News
Delhi University में 17 फरवरी से लगेंगी ऑफलाइन क्लास, कॉलेज खोलने के लिए प्रदर्शन कर रहे थे छात्र
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: दिल्ली विश्वविद्यालय में 17 फरवरी से ऑफलाइन क्लास फिर से चालू हो जाएंगी. डीयू के सभी पोस्ट ग्रेजुएट और ग्रेजुएट पाठ्यक्रमों के छात्रों की ऑफलाइन कक्षाएं शुरू की जा रही हैं. दिल्ली यूनिवर्सिटी एडमिन ने यह भी कहा है कि बाहर से आने वाले छात्रों को ऑफलाइन क्लास में आने से पहले 3 दिन तक आइसोलेशन में रहना होगा.

दिल्ली विश्विद्यालय की प्रॉक्टर प्रो रजनी अब्बी, डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर पंकज अरोड़ा और रजिस्ट्रार विकास गुप्ता ने डूसू के पदाधिकारियों से बातचीत की थी. सभी पक्षों से बाचतचीत के बाद कैंपस को 17 फरवरी से खोलने की अनुमति दे दी गई है. डूसू अध्यक्ष के नाम से विश्वविद्यालय ने लिखित तौर पर कैंपस खोलने का पत्र और दिशा-निर्देश जारी किए हैं. 

पिछले सप्ताह स्कूल कॉलेज खोलने का मिला था निर्देश
17 फरवरी से ही दिल्ली विश्वविद्यालय की सभी लाइब्रेरी, लेबोरेट्री और दूसरे केंद्र खोल दिए जाएंगे। बता दें कि दिल्ली डिजास्टर मैनेजमेंट कमेटी यानी डीडीएमए ने पिछले सप्ताह दिल्ली में स्कूल कालेज खोलने के दिशा-निर्देश जारी किए थे. दिल्ली सरकार के अंतर्गत आने वाले स्कूल खोलने का आदेश भी दिया जा चुका है. 

पढ़ें: CBSE Datesheet: 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाएं 26 अप्रैल से ऑफलाइन मोड में, जारी किया गया नोटिस

छात्र कैंपस खोलने के लिए कर रहे थे प्रदर्शन
दिल्ली यूनिवर्सिटी के छात्र कुछ दिनों से कैंपस खोलने के लिए वीसी ऑफिस के बाहर धरने पर बैठे थे. प्रदर्शन उग्र भी हो गया था और कुछ स्टूडेंट गेट फांदकर अंदर घुसने की कोशिश करने लगे थे. छात्र संगठनों की मांग थी कि जब कोविड से जुड़े प्रतिबंधों में ढील दी जा रही है तो कॉलेज क्यों नहीं खोले जा रहे हैं. 

पढ़ें: अनलॉक की ओर बढ़ रही है मुंबई, मेयर ने कहा- Covid की तीसरी लहर का पीक जा चुका है

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement