Advertisement

Delhi: शकरपुर में भीषण एक्सीडेंट, तेज रफ्तार कार की बाइक से भिड़ंत, 3 की मौत, कई घायल

Delhi Road Accident: हादसा विकास मार्ग के पास हुआ है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

Delhi: शकरपुर में भीषण एक्सीडेंट, तेज रफ्तार कार की बाइक से भिड़ंत, 3 की मौत, कई घायल

सांकेतिक तस्वीर.

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: दिल्ली (Delhi) के शकरपुर (Shakarpur) इलाके में शनिवार रात एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई है. एक रात तेज रफ्तार कार और बाइक की टक्कर में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए. यह घटना विकास मार्ग (Vikas Marg) के पास हुई है.

एक परिवार दिल्ली के पीरागढ़ी इलाके से कड़कड़डूमा लौट रहा था, तभी हादसा हुआ है. पुलिस ने कहा कि तेज रफ्तार वैगन आर कार एक बाइक से टकरा गई और वालिया नर्सिंग होम के पास जाकर पलट गई.

Road Accident: सड़क हादसे का ऐसा वीडियो आज तक नहीं देखा होगा, मंजर देख कांप उठेंगे आप

हादसे में 2 महिलाओं की मौत हो गई है. मृतकों की पहचान ज्योति और भारती के तौर पर हुई है. हादसे में जिस बाइक को कार ने टक्कर मारी है एक एक ज़ोमैटो डिलिवरी बॉय की है. पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है. घटना के विस्तृत ब्यौरे की प्रतीक्षा है.

गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें. हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement