Advertisement

Delhi Red Fort Blast: जिस i20 Car से ब्लास्ट हुआ वो दिल्ली में कैसे घुसी, धमाके से पहले कहां-कहां गई कार

Delhi Red Fort Blast: दिल्ली में लाल किले के पास जिस i20 कार में ब्लास्ट हुआ, वह कार कब और कैसे दिल्ली में दाखिल हुई? इसको लेकर जांच एजेंसियों ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से कुछ जानकारी जुटाई है..

Latest News
Delhi Red Fort Blast: जिस i20 Car से ब्लास्ट हुआ वो दिल्ली में कैसे घुसी, धमाके से पहले कहां-कहां गई कार

Delhi Red Fort Blast Update 

Add DNA as a Preferred Source

Delhi Red Fort Blast: दिल्ली के लाल किला में 10 नवंबर की शाम को i20 हंडे कार में धमाका हुआ. धमाका इतना जबरदस्त था कि कार के आसपास मौजूद कई गाड़ियां और वहां से गुज़र रहे लोग ब्लास्ट की चपेट में आ गए. ब्लास्ट में 9 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, वहीं 15 लोग घायल हैं. अब सवाल उठ रहे हैं कि ये i20 कार दिल्ली में दाखिल कैसे और कब हुई? जांच एजेंसियों ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से जानकारी जुटाई है कि कार 10 नवंबर की सुबह ही दिल्ली में घुसी थी..

i20 कार ब्लास्ट से पहले कहां-कहां गई?

इंटेलिजेंस एजेंसियों से मिली जानकारी और सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक, i20 कार 10 नवंबर, 2025 सोमवार को सुबह साढ़े 7 बजे फरीदाबाद के एशियन अस्पताल के बाहर सबसे पहले दिखाई दी, सुबह 8 बजकर 13 मिनट पर दिल्ली में दाखिल हुई. कार बदरपुर टोल बूथ से होते हुए दिल्ली पहुंची. सुबह करीब 8 बजकर 20 मिनट पर कार ओखला इंटस्ट्रियल एरिया के पास मौजूद एक पेट्रोल पंप पर दिखी. इसके बाद कार अलग-अलग समय पर दरियागंज, कश्मीरी गेट और सुनहरी मस्जिद के आसपास दिखी. दोपहर 3 बजकर 19 मिनट पर कार लाल किला के पास दिखी, कार यहां पार्किंग एरिया में दाखिल हुई थी. शाम 6 बजकर 28 मिनट पर कार पार्किंग एरिया से बाहर निकली और 6 बजकर 52 मिनट पर कार में धमाका हो गया.

 

कार पार्किंग एरिया से बाहर निकलने के  सिर्फ 24 मिनट बाद, यानी शाम 6:52 बजे चलती कार में जोरदार धमाका हुआ...अब जांच एजेंसियां ये पता कर रही है कि लाल किले के सामने कार किस रुट से पहुंची.. 

- बता दें कि यहां पहुंचने के दो रास्ते हैं पहला.. कार पार्किंग से निकली और लेफ्ट होते हुए लाल किले के पीछे के रास्ते से हनुमान मंदिर होते हुए लाल किले की रेड लाइट पर पहुंची.. 

- दूसरा कार पार्किंग से निकली..राइट साइड से लाल मंदिर के सामने से होते हुए यू टर्न किया और लाल किले की रेड लाइट पर पहुंची.. 

उठ रहे गंभीर सवाल

एक बड़ृा सवाल ये उठ रहा है कि सोमवार को लाल किला पर्यटकों के लिए बंद होता है. लाल किले की पार्किंग भी बंद होती है. ऐसे में कार को लाल किला परिसर के पास स्थित पार्किंग में एंट्री कैसे दी गई और तीन घंटे तक उसे वहां रुकने की अनुमति कैसे मिल गई. 

यह भी पढ़ें: क्या हड़बड़ी में आतंकी ने बनाया दिल्ली ब्लास्ट का प्लान, किस चीज से परेशान था डॉ. उमर, जांच में हुए कई खुलासे

कौन चला रहा था कार?

इंटेलिजेंस एजेंसियों से मिली जानकारी के मुताबिक, जिस i20 कार से ब्लास्ट हुआ उसे उमर मोहम्मद चला रहा था. सूत्रों के मुताबिक, उमर मोहम्मद सुबह से लेकर ब्लास्ट के वक्त तक एक मिनट के लिए भी कार से अलग नहीं हुआ.  

कई बार बेची गई थी ब्लास्ट में शामिल कार

जांच में सामने आया कि कार उमर मोहम्मद की थी. हालांकि, ब्लास्ट में शामिल इस कार को कई बार खरीदा और बेचा गया था. शुरुआत में यह कार सलमान नाम के शख्स थी. सलमान ने कार आमिर को बेची. आमिर ने तारीक को कार बेची थी, जिसे जम्मू-कश्मीर पुलिस ने पुलवामा में गिरफ्तार किया था. तारीक के बाद यह कार उमर ने खरीदी.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement