भारत
Delhi Red Fort Blast Update: दिल्ली के लाल किले के पास बड़ा धमाका हुआ है. दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच चुकी हैं, कई लोगों के घायल होने की खबर है. हालांकि, धमाके की सटीक वजह अभी भी स्पष्ट नहीं हो सकी है...
Delhi Red Fort Blast Update: दिल्ली के लाल किले के पास बड़ा धमाका हुआ है. दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच चुकी हैं, कई लोगों के घायल होने की खबर है. हालांकि, धमाके की सटीक वजह अभी भी स्पष्ट नहीं हो सकी है. बताया जा रहा है कि धमाका इतना जोरदार था कि गाड़ी के परखच्चे तक उड़ गए और दूर-दूर तक धुआं भी फैल गया.
इस धमाके में आठ लोगों की मौत हो गई है और कई लोगों के घायल होने की खबर है. यह आंकड़ा बढ़ भी सकता है. फायर ब्रिगेड के पास धमाके की सूचना 6 बजकर 55 मिनट पर मिल गई थी. आइए जानें अब तक क्या पता चला?
कहां, कब हुआ ब्लास्ट?
- अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, आज 10 नवंबर की शाम 6 बजकर 55 मिनट पर दिल्ली फायर डिपार्टमेंट को ब्लास्ट की सूचना मिली, लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के बाहर एक कार में जबरदस्त धमाका हुआ. इस धमाके के बाद कार के आसपास मौजूद तीन से चार गाड़ियों ने आग पकड़ ली.
- प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो धमाका इतना जबरदस्त था कि चांदनी चौक मार्केट की कई दुकानें तक हिल गईं. सूचना मिलते ही दिल्ली फायर डिपार्टमेंट की 7 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया. दिल्ली पुलिस और NIA की टीम ब्लास्ट के कारणों का पता लगाने में जुटी गई है.
- अमित शाह ने जानकारी दी है कि दिल्ली में लाल किले के पास सुभाष मार्ग ट्रैफिक सिग्नल के पास i20 गाड़ी में एक ब्लास्ट हुआ है, जिससे आसपास खड़ी अन्य गाड़ियों में भी आग लग गई. मौके पर पहुंची दमकल विभाग और पुलिस की टीमें राहत और बचाव कार्य में जुटी हैं.
10 लोगों की मौत, 15 घायल
अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक, दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के बाहर हुए ब्लास्ट में 10 लोगों की मौत हुई है और करीब 15 लोग घायल हुए हैं. घायलों को दिल्ली के LNJP अस्पताल में भर्ती किया गया है. LNJP अस्पताल की तरफ से ही 10 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है.
लाल किला की ओर जाने वाली सड़क पर वाहनों की आवाजाही पर रोक
बता दें कि लाल किला धमाके के बाद दिल्ली पुलिस ने दरियागंज से लाल किला की ओर जाने वाली सड़क पर वाहनों की आवाजाही रोक दी है. सुरक्षा कारणों से इलाके को पूरी तरह घेरकर बैरिकेड लगाए गए हैं और केवल आपातकालीन सेवाओं को ही आने-जाने की अनुमति दी गई है.
धमाकों के बाद दिल्ली-मुंबई हाई अलर्ट पर (Delhi-Mumbai on High alert after Blast)
दिल्ली में हुए धमाकों के बाद दिल्ली और मुंबई में हाई अलर्ट घोषित किया गया है. इसके अलावा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी पुलिस को कड़ी निगरानी के निर्देश दिए हैं. बता दें कि इससे एक दिन पहले ही जम्मू-कश्मीर पुलिस ने एक टेरर मॉड्यूल का पर्दाफाश किया था और पुलिस ने कुछ दिनों पहले कश्मीरी डॉक्टर आदिल अहमद रठार को गिरफ्तार किया था. रठार की निशानदेही पर फरीदाबाद से 9 नवंबर को 360 किलो RDX बरामद किया गया था, वहीं 10 नवंबर की सुबह 2500 किलो से ज्यादा के विस्फोटक बरामद किए गए थे.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से