Advertisement

Delhi Rape Case: तंत्र से पिता का इलाज करने के बहाने नाबालिग बच्ची को लाया कब्रिस्तान, फिर कर दिया रेप

Delhi Rape Case: पूरे देश में महिलाओं के साथ दुष्कर्म की घटनाओं पर लोग भड़के हुए हैं. ऐसे माहौल में यह घटना देश की राजधानी में हुई है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

Latest News
Delhi Rape Case: तंत्र से पिता का इलाज करने के बहाने नाबालिग बच्ची को लाया कब्रिस्तान, फिर कर दिया रेप

Representative Image

Add DNA as a Preferred Source

Delhi Rape Case: कोलकाता की ट्रेनी डॉक्टर की रेप के बाद दरिंदगी से हत्या हो या महाराष्ट्र के बदलापुर में छोटी बच्चियों का यौन शोषण, पूरा देश ऐसी घटनाओं के चलते भड़का हुआ है. इसके बावजूद हवस के दरिंदे बाज नहीं आ रहे हैं. अब दिल्ली में एक नाबालिग बच्ची को बहाने से कब्रिस्तान ले जाकर मुस्लिम नजूमी (तांत्रिक) ने उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है. पुलिस ने आरोपी नजूमी को गिरफ्तार कर लिया है. बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है.

कंझावाला एरिया में 27 अगस्त की रात को हुई घटना

ANI की रिपोर्ट के मुताबिक, नाबालिग बच्ची को हवस का शिकार बनाने की यह जघन्य घटना दिल्ली के जेजे कॉलोनी के कंझावाला एरिया में 27 अगस्त की रात में हुई है. दिल्ली पुलिस ने बताया कि 27 अगस्त को 12 साल की बच्ची के यौन शोषण की घटना के बारे में किसी ने कंट्रोल रूम में फोन पर जानकारी दी. सूचना मिलते ही तत्काल स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई, जहां पीड़ित बच्ची गंभीर हालत में पड़ी हुई थी. बच्ची को तत्काल SGM हॉस्पिटल लाया गया, जहां मेडिकल जांच के दौरान बच्ची के साथ रेप होने की पुष्टि की गई है.

पिता की बीमारी ठीक करने के बहाने कब्रिस्तान में ले गया नजूमी

बच्ची ने पुलिस को बताया कि उसके पिता गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं. आरोपी मोहम्मद शरीफ (52 वर्ष) झाड़-फूंक का काम करता है. शरीफ ने बच्ची को उसके पिता को तांत्रिक प्रक्रिया से ठीक करने का झांसा दिया और उसे अपने साथ कब्रिस्तान में ले गया. कब्रिस्तान में पहुंचने पर उसने बच्ची के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए और वहां से फरार हो गया. 

POCSO Act के तहत दर्ज हुआ मुकदमा

पीड़िता के बयान के आधार पर कंझावाला पुलिस स्टेशन में तांत्रिक के खिलाफ POCSO Act और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 65 (2) के तहत FIR नंबर 377/24 दर्ज की गई है. इसके बाद आरोपी मोहम्मद शरीफ को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस ने बताया कि उससे पूछताछ की जा रही है. साथ ही मामले में आगे जांच की जा रही है.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement