Advertisement

Weather Forecast: आज भी चलेंगी तूफानी हवाएं, Delhi-NCR में बारिश का ऑरेंज अलर्ट, जान लें मौसम का मिजाज

Weather Forecast: दिल्ली में पिछले कई दिन से लगातार आंधी जैसा मौसम बन रहा है. शुक्रवार को लेकर भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली-NCR में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जिसमें तूफानी हवाओं के साथ ही हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.

Latest News
Weather Forecast: आज भी चलेंगी तूफानी हवाएं, Delhi-NCR में बारिश का ऑरेंज अलर्ट, जान लें मौसम का मिजाज
Add DNA as a Preferred Source

Weather Forecast: दिल्ली में पिछले दो दिन से बनी उमस में गुरुवार शाम को हल्की आंधी और हल्की बारिश के बाद थोड़ी राहत मिली थी, लेकिन शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी और उसके आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश मौसम को खुशगवार बना सकती है. यदि आप यह जानकर खुश हो रहे हैं तो बता दें कि घर से बाहर निकलने से पहले मौसम का मिजाज जरूर जान लें. दरअसल भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली में शुक्रवार के मौसम को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जिसमें गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम स्तर की बारिश का अनुमान लगाया गया है. साथ ही मौसम विभाग ने चेतावनी भी दी है कि शुक्रवार को बेहत तेज गति की धूल भरी तूफानी हवाएं दिल्ली-NCR को अपनी चपेट में ले सकती हैं. हवाओं की गति 70 किलोमीटर प्रति घंटा तक हो सकती है, जो छोटे चक्रवात जैसी गति होती है. इससे ऐसा ही माहौल फिर देखने को मिल सकता है, जिस तरह कुछ दिन पहले तूफानी हवा ने तांडव मचाया था.

तापमान में मिल सकती है राहत
मौसम विभाग का अनुमान है कि शुक्रवार को बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होने से तापमान में थोड़ी राहत मिलेगी. गुरुवार को दिल्ली में पूरा दिन की तपिश के बाद शाम को चली आंधी और हल्की बारिश ने तापमान में थोड़ी राहत दी थी. सामान्य से 1.3 डिग्री सेल्सियस कम अधिकतम तापमान दर्ज किया गया था, जो 39.1 डिग्री सेल्सियस था. हालांकि न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहा था, जो सामान्य से 2.4 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है. शुक्रवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. 

पूर्वी हवा का रहेगा जोर, चक्रवाती प्रभाव से चलेगी आंधी
दिल्ली में गुरुवार शाम को चक्रवाती परिसंचरण का प्रभाव बना हुआ था और पूर्वी हवाएं चली थीं. इसके चलते ही आंधी-बारिश का मौसम बना था. शुक्रवार को भी यह प्रभाव बना रहेगा. इसके चलते 50 किलोमीटर प्रति घंटा से 70 किलोमीटर प्रति घंटा तक की गति वाली तूफानी हवाएं चल सकती हैं. IMD ने मौसम खराब रहने के आसार होने से सतर्कता बनाए रखने के लिए लोगों को ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

शनिवार को भी तूफान और बारिश की संभावना
मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि शनिवार (31 मई) को भी दिल्ली-NCR में तूफानी हवाओं और बारिश का जोर रहेगा. शनिवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस हो सकता है. बारिश और तूफान का यह माहौल 2 जून तक बने रहने की संभावना है. इसके बाद भी मौसम में हल्के बादल छाए रहने से तपिश में राहत मिलेगी, लेकिन उमस बहुत बढ़ सकती है. दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने गुरुवार को ही अधिकारियों की बैठक लेकर मानसून की तैयारी करने के निर्देश दिए हैं, ताकि पिछले दिनों हल्की बारिश के बाद ही पानी-पानी हो गई दिल्ली के मानसून में पूरी तरह डूब जाने का खतरा ना रहे.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement