Advertisement

Delhi Weather Report: दिल्ली एनसीआर में अगले 5 दिन तक बरसेंगे बादल, IMD ने दी गर्मी से राहत की खुशखबरी

Delhi NCR Weather: दिल्ली एनसीआर के लोग पिछले कुछ हफ्तों से भीषण गर्मी का सामना कर रहे हैं लेकिन अब मौसम विभाग का कहना है कि जल्द लोगों को इस गर्मी से राहत मिलने वाली है.

Delhi Weather Report: दिल्ली एनसीआर में अगले 5 दिन तक बरसेंगे बादल, IMD ने दी गर्मी से राहत की खुशखबरी

Delhi NCR Weather

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: दिल्ली एनसीआर (Delhi NCR Weather Forecast) में भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों के लिए मौसम से जुड़ी बड़ी राहत की खबर है. पिछले कई दिनों से जारी हीटवेव (Delhi Heatwave) के बीच अब दिल्ली एनसीआर में अगले 5 दिनों तक बादल बरसने के साथ ही आंधूी तूफान देखने को मिल सकता है. मौसम विभाग का कहना है कि अगले 5 दिनों तक लोगों को चिलचिलाती गर्मी से राहत मिलने वाली है क्योंकि बारिश के चलते अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट आ सकती है. 

पसीने छुड़ा देने वाली भयंकर गर्मी के बीच IMD ने बताया है कि अब इस गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है क्योंकि दिल्ली में आज से 27 मई तक बारिश (Delhi Rain) के आसार बन रहे हैं. IMD का अनुमान है कि दिल्ली एनसीआर में 23 मई को आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं और रात में बहुत हल्की बारिश भी हो सकती है. 

'ट्रक यात्रा' पर निकले राहुल गांधी ने जाना ड्राइवरों का हाल, रात के अंधेरे में किया चंडीगढ़ तक का सफर

आज कैसा रहेगा मौसम

आज के मौसम की बात करें तो बारिश और बादल छाए रहने के लिए चलते अधिकतम तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है. मौसम विभाग का अनुमान है कि दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 43 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है लेकिन लोगों को बड़ी राहत कल यानी बुधवार से मिलना शुरू होगी. 

कल से मिलेगी गर्मी से राहत

बुधवार के मौसम को लेकर IMD का अनुमान है कि 24 मई से 4 दिन तक दिल्ली में आंधी के साथ बारिश होने की पूरी संभावनाएं हैं. इसके चलते अधिकतम तापमान 36 डिग्री तक लुढ़क सकता है. इतना ही नहीं, न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के मानक तक पहुंच सकता है. 

नागपुर-पुणे हाइवे पर बस और ट्रक की जोरदार टक्कर, 7 की मौत, 13 घायल

इन राज्यों में भी होगी बारिश

दिल्ली NCR की तरह ही उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में भी बारिश देखने को मिल सकती है. वहीं बारिश की संभावनाओं को देखते हुए ही पश्चिम बंगाल में मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिम बंगाल के जिलों में 23 से 27 मई के बीच बारिश हो सकती है. इसके अलावा IMD ने पूर्वोत्तर के कई राज्यों में भी बारिश का अनुमान लगाया है. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement