Advertisement

Weather News: दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, कड़कती ठंड में और बढ़ेगी गलन

दिल्ली में कड़ाके की ठंड के बीच झमाझम बारिश हुई है. बारिश होने की वजह से मौसम में गलन और बढ़ गई है.

Latest News
Weather News: दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, कड़कती ठंड में और बढ़ेगी गलन

Delhi-NCR Rain.

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश हुई है. दिल्ली की सड़कों पर पानी नजर आ रहा है. भीषण ठंड के मौसम में धूप होने की वजह से बीते कुछ दिनों से राहत मिली थी लेकिन झमाझम बारिश की वजह से एक बार और मौसम में गलन बढ़ गई है. 

दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम जैसे इलाकों में बारिश जमकर हुई है. मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि बारिश के बाद भी अब दिल्ली में शीतलहर जैसी स्थिति नहीं सामने आएगी. धीरे-धीरे मौसम का तापमान गर्म होता चला जाएगा.

दिल्ली में गुरुवार को तेज आंधी आई,जिसके बाद जमकर बारिश हुई.सुबह से शुरू हुई भारी बारिश की वजह से सड़कें ब्लॉक हो गईं और जलभराव हो गया, जिससे शहर के लोगों के लिए मुश्किलें और बढ़ गईं. तेज सर्दी में ऐसा मौसम और परेशान करने वाला है.

इसे भी पढ़ें- Budget Live: बहेगी विकास की लहर या हावी होगा चुनावी असर? कैसा होगा अंतरिम बजट

दिल्ली में बदला मौसम का मिजाज
मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक एक पैच पूरी दिल्ली में घूम रहा है और कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो रही है. बिजली कड़क रही है, तेज हवाएं चल रही हैं. एक और पैच रोहतक और झज्जर से दिल्ली की ओर बढ़ रहा है.

दिल्ली में झमाझम बारिश
दो पश्चिमी विक्षोभों के सक्रिय होने की वजह से दिल्ली-एनसीआर के कई हिस्सों में बुधवार दोपहर को हल्की तीव्रता वाली बारिश हुई. दिल्ली के आरके पुरम, सफदरजंग, आईएनए मार्केट, सराय काले खां और लोधी कॉलोनी सहित इलाकों में बुधवार को भारी बारिश हुई.

इन राज्यों में होगी बर्फबारी और बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक जम्मू, कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड  भी बारिश औऱ बर्फबारी हो सकती है. इसके अलावा दिल्ली-एनसीआर में मुंडका, पंजाबी बाग, जाफरपुर, नजफगढ़, द्वारका, दिल्ली कैंट, पालम, आईजीआई हवाई अड्डे, आयानगर, डेरामंडी, झज्जर, फरुखनगर जैसे इलाकों में बारिश जारी रह सकती है.

यह भी पढ़ें- ईडी के खिलाफ 1 फरवरी को झारखंड बंद, हेमंत सोरेन ने कविता लिखकर कहा 'हार नहीं मानूंगा'

देश में कहीं भी नहीं दिखेगा कोहरा
जम्मू, कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान, मुजफ्फरबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बर्फबारी हुई है और पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण अगले पांच दिनों के दौरान इसके जारी रहने की संभावना है. अगले पांच दिनों के दौरान देश के किसी भी हिस्से में शीत लहर की स्थिति नहीं बन रही है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement