Advertisement

Weather Update: दिल्ली एनसीआर में आ सकता है आंधी-तूफान, इस दिन होगी बारिश तो लोगों को मिलेगी गर्मी से राहत

Delhi NCR Weather Update: मौसम विभाग ने बताया है कि मोका साइक्लोन के असर के चलते दिल्ली एनसीआर में आंधी तूफान के साथ ही बारिश हो सकती है.

Weather Update: दिल्ली एनसीआर में आ सकता है आंधी-तूफान, इस दिन होगी बारिश तो लोगों को मिलेगी गर्मी से राहत

Delhi NCR Imd Thunderstorm Mocha Cyclone Effect Prediction Weather Forecast

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: राजधानी दिल्ली समेत एनसीआर (Delhi NCR Weather Report) के लोग भीषण गर्मी से बेहाल है. 42 डिग्री पहुंच चुका पारा 45 डिग्री तक पहुंचने को बेताब है और इसके चलते जनता को लू के थपेड़ों का सामना करना पड़ रहा है. लोगों को इंतजार है कि कब बारिश होगी जिससे मौसम सुहाना होगा. अब इसके लेकर मौसम विभाग यानी IMD ने बेहद अहम जानकारी दी है और बताया है आंधी तूफान के साथ ही 16-17 मई को बारिश देखने को मिल सकती है. 

दरअसल, मौसम विभाग ने पूर्वोत्तर भारत के कई राज्यों में चक्रवात तूफान मोका (Mocha Cyclone) के चलते बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. उत्तर भारत में भी इसका असर पश्चिमी विक्षोभ के रूप में देखने को मिल सकता है और इसके चलते होने वाली बारिश से लोगों को गर्मी की परेशानियों से राहत मिल सकती है.  हालांकि आज के मौसम की बात करें तो दिल्ली एनसीआर में तापमान आज भी आग ही उगल सकता है और न्यूनतम तापमान 28 और अधिकतम तापमान 42 डिग्री रह सकता है. 

Cyclone Mocha: कहां और कितनी तबाही मचा सकता है तूफान 'मोका', जानिए कैसे पड़ा इसका नाम

दिल्ली एनसीआर को लेकर मौसम विभाग ने बताया कि आने वाले दिनों में दिल्ली और उसके आसपास के राज्य के लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है. IMD के अनुसार 16-17 मई के बीच दिल्ली-एनसीआर में बादल छाए रहेंगे. इस दौरान हल्की बारिश भी हो सकती है जिससे तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है. 

पटना में नहीं लगेगा धीरेंद्र शास्त्री का दिव्य दराबर, कथा के दौरान कई लोगों की तबीयत बिगड़ी  

IMD ने बताया है कि दिल्ली व आसपास के राज्यों में अगले कुछ दिनों में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहेगा. इसके चलते मौसम में बदलाव देखा जाएगा. 16 मई यानी मंगलवार को राजधानी व एनसीआर क्षेत्र में हल्की बारिश हो सकती है जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement