Advertisement

Weather Report: दिल्ली में 46 डिग्री के पार पहुंचा पारा, क्या इस साल लग जाएगी फिफ्टी? जानें कैसा रहेगा मौसम का हाल

Delhi NCR Weather Report: दिल्ली एनसीआर में पारा 46 डिग्री के पार चला गया है जिससे लोग गर्मी से बेहाल हो चुके हैं. इस बीच मौसम विभाग ने येलो अलर्ट भी जारी कर दिया है.

Weather Report: दिल्ली में 46 डिग्री के पार पहुंचा पारा, क्या इस साल लग जाएगी फिफ्टी? जानें कैसा रहेगा मौसम का हाल

Delhi NCR Weather Report

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: राजधानी दिल्ली समेत पूरे एनसीआर (Delhi NCR Weather) और समूचे उत्तर भारत में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है. पारा आए दिन नए रिकॉर्ड बना रहा है. रविवार को दिल्ली के ही नजफगढ़ इलाके का तापमान 46.3 डिग्री तक रिकॉर्ड किया गया. भीषण गर्मी के बीच बारिश के कोई आसार नहीं दिख रहे हैं. ऐसे में यह भी आशंका होने लगी है कि क्या इस बार दिल्ली एनसीआर का पारा अर्धशतक 50 डिग्री तक पहुंच जाएगा?

दरअसल, दिल्ली NCR में इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है. 40 डिग्री के तापमान में जहां लोगों की मुसीबतें बढ़ जातीं हैं, वहीं अब गर्म हवाओं के साथ 44-46 डिग्री का तापमान नई परेशानियां खड़ी कर रहा है. IMD के अनुसार, रविवार को दिल्ली के नजफगढ़ में पारा 46 डिग्री तक पहुंच गया. इसके अलावा नरेला और पीतमपुरा में भी पारा 45 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज हुआ. बढ़ते पारे के बीच गर्म हवा के लू के थपेड़े लोगों को घर में कैद रहने के लिए मजबूर कर रहे हैं.

Jammu Bus Accident: माता वैष्णो देवी से लौट रहे श्रद्धालुओं की बस जम्मू में पलटी, एक महिला की मौत और 23 घायल

IMD ने जारी किया Yellow Alert 

मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल अभी गर्मी से लोगों को कोई खास राहत नहीं मिलने वाली है. IMD के मुताबिक, 26 मई से 30 मई तक अधिकतम 40.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री रह सकता है. IMD ने भीषण गर्मी के चलते ही दिल्ली एनसीआर के लोगों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है और सलाह दी है कि वे घर से बाहर न निकलें. 

आज और कल होगा गर्मी का सितम

अगले दो दिनों की बात करें तो दिल्ली एनसीआर में इस दौरान भीषण गर्मी पड़ सकती है. IMD के पूर्वानुमान के अनुसार, 22 और 23 मई को एक बार फिर पारा नया रिकॉर्ड बना सकता है. ऊपर चढ़ते अधिकतम तापमान के बीच न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रह सकता है. इसके चलते यह माना जा रहा है कि आज और कल का दिन गर्मी के लिहाज से लोगों के लिए भारी हो सकता है.  

बेंगलुरू में भारी बारिश से तालाब बना अंडरपास, कार डूबने से एक की मौत, तस्वीरों में देखें कैसे हैं हालात

कब होगी बारिश और मॉनसून आने की क्या है उम्मीद

मौसम विभाग का कहना है कि 22 और 23 मई को भीषण गर्मी की संभावनाओं के बीच ही 23 को हल्की बूंदाबांदी के साथ थोड़ी बारिश हो सकती है जिससे लोगों को थोड़ी राहत मिल सकती है. मॉनसून को लेकर मौसम विभाग का अनुमान है कि 4 जून को मॉनसून भारत में दस्तक दे सकता है और इसके कुछ दिनों बाद जब यह उत्तर भारत का रुख करेगा तो लोगों को गर्मी से राहत मिल सकेगी. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement