Advertisement

Weather Update: दिल्ली एनसीआर में बढ़ेगा पारा और सताएगी गर्मी, IMD ने लू को लेकर कही ये बात

Delhi NCR Weather Update: दिल्ली एनसीआर में बारिश के चलते मिली राहत अब खत्म होने वाली है और अनुमान है कि तापमान तेजी से बढ़ेगा जिंसके चलते लोगों की गर्मी की मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा.

Weather Update: दिल्ली एनसीआर में बढ़ेगा पारा और सताएगी गर्मी, IMD ने लू को लेकर कही ये बात

Delhi NCR Weather Update 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: मई के महीने में हुई रिकॉर्ड बारिश के चलते लोगों को ज़्यादा गर्मी का सामना नहीं करना पड़ा. वहीं जून का पहला हफ्ता भी दिल्लीवासियों के लिए ठंडक ही लाया था लेकिन अब दिल्ली में पारा तेजी से ऊपर चढ़ने का अनुमान लगाया गया है. इसके चलते आने वाले 5-6 दिनों तक दिल्ली में भीषण गर्मी पड़ सकती है. इस दौरान बारिश के आसार ना के बराबर हैं. मौसम विभाग ने बताया है कि अगले 5-6 दिन तक तापमान बढ़ने वाला है.

मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक दिल्ली एनसीआर में 9 जून से अधिकतम तापमान 41 डिग्री के पार रहने की संभावना है. इसके बाद 12 व 13 जून को तापमान 42 डिग्री तक पहुंच सकता है. हालांकि राहत की बात यह है कि मौसम विभाग ने अभी दिल्ली में लू चलने के कोई संकेत नहीं दिए हैं. 

यह भी पढ़ें- क्या भारतीय टीम हार जाएगी टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल? देखें क्या कहते हैं आंकड़े

कैसा रहेगा आज का मौसम 

आज के मौसम की बात करें तो दिल्ली एनसीआर में मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार से 20 से 35 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान जताया है. इसके साथ ही गुरुवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहने की संभावना जताई गई है.

यह भी पढ़ें- ओडिशा में एक और ट्रेन हादसा, जाजपुर में 6 लोगों की मौत, बिना इंजन के दौड़ी मालगाड़ी  

बुधवार को लोगों ने सहा गर्मी का सितम 

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 38.4 डिग्री व न्यूनतम 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था. हालांकि, कई इलाकों में गर्मी ने लोगों को काफी परेशान किया। आसमान साफ रहने से सूरज की तपिश का ज्यादा एहसास हुआ. इस दौरान कई इलाकों में तापमान 40 डिग्री से ऊपर दर्ज हुआ था.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement