Advertisement

Delhi Weather Report: दिल्ली एनसीआर में आंधी और बारिश से लुढ़का पारा, लोगों को मिली भीषण गर्मी से राहत

Delhi NCR Weather Forecast: उत्तर भारत में अचानक मौसम बदल गया है और दिल्ली एनसीआर समेत कई राज्यों में बारिश देखने को मिली है जिससे मौसम सुहाना हो गया है.

Delhi Weather Report: दिल्ली एनसीआर में आंधी और बारिश से लुढ़का पारा, लोगों को मिली भीषण गर्मी से राहत

Delhi NCR Rain Weather Forecast

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: दिल्ली एनसीआर (Delhi NCR Weather) के लोग लंबे वक्त से भीषण गर्मी का सामना कर रहे थे लेकिन अब उन्हें बारिश से बड़ी राहत मिली है. आंधी और बारिश के चलते दिल्ली एनसीआर में तापमान गिरा है और सूरज की गर्मी के बीच लू के थपेड़ों का सामना कर रही दिल्ली की जनता को बारिश ने बड़ी राहत दी है. मौसम विभाग का कहना है कि आज भी कई इलाकों में भारी बारिश देखने को मिल सकती है जिससे अगले दो तीन दिनों तक लोगों को गर्मी का एहसास नहीं होगा. 

गुरुवार की तरह ही आज शुक्रवार को भी दिल्ली-NCR में हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने के आसार हैं. भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक 26 मई को दिल्ली में अधिकतम तामपान 36 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. 25 मई को दिल्ली में अधिकतम तापमान 36.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था. यह सामान्य से 3 डिग्री कम रहा था.

यह भी पढ़ें- वाटर सप्लाई लाइन फटने से महिला की मौत, 5 घायल, वायरल हुआ 10 मंजिल जितनी ऊंची धार का दहलाने वाला वीडियो

कब तक बरसेंगे बादल 

बता दें कि गुरुवार को राजधानी में आंधी के साथ कई इलाकों में तेज बारिश हुई जिससे मौसम ठंडा हो गया है. दिल्ली में मई और जून के महीने सबसे ज्यादा गर्म रहते हैं, लेकिन इस बार पश्चिमी विक्षोभ के चलते मई के महीने में तापमान सामान्य से कम रहा है. मौसम विभाग का अनुमान है कि मई महीने के अब बचे हुए दिनों में भी तापमान सामान्य से नीचे ही रहेगा. 

यह भी पढ़ें- दिल्ली-NCR में आज मौसम देखकर निकलें बाहर, तूफानी हवाओं से ओलावृष्टि तक की दी है IMD ने चेतावनी

आज कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली एनसीआर की बारिश को लेकर मौसम विभाग का अनुमान है कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से अगले दो दिनों के तक हल्की बूंदाबांदी के आसार बने रहेंगे. इस दौरान आसमान में बादलों की मौजूदगी रहेगी और कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement