Advertisement

दिल्ली-NCR में भारी बारिश ने दी गर्मी से राहत, AQI भी सुधरा.. लेकिन सड़कों पर पानी भरने से ट्रैफिक व्यवस्था ठप

Today Delhi Weather: दिल्ली के कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई है जिसके बाद उमस भरी गर्मी से भारी राहत मिली है. इसके साथ ही हवा की गुणवत्ता में भी सुधार दर्ज किया गया है.

Latest News
दिल्ली-NCR में भारी बारिश ने दी गर्मी से राहत, AQI भी सुधरा.. लेकिन सड़कों पर पानी भरने से ट्रैफिक व्यवस्था ठप

Delhi NCR Rain

Add DNA as a Preferred Source

Delhi NCR Weather Updates: दिल्ली-NCR में 29 जुलाई की सुबह झमाझम बारिश हुई. इस बारिश ने उमस भरी गर्मी से भारी राहत दी है. इतना ही नहीं दिल्ली में हवा की गुणवत्ता में भी सुधार दर्ज किया गया है. हालांकि, भारी बारिश के बाद राजधानी और उससे लगे इलाकों में सड़कों पर पानी भर गया. कई अंडरपास में पानी भर गया है. इस वजह से ट्रैफिक व्यवस्था चरमरा गई है. कई प्रमुख सड़कों पर ट्रैफिक जाम लग गया है.

कई इलाकों में भरा पानी

भारी बारिश की वजह से दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में जलजमाव हो गया है. कनॉट प्लेस, जखीरा अंडर पास, देवली, प्रगति मैदान, पंचकुइयां रोड आदि इलाकों में पानी भर गया है. इसका असर ट्रैफिक व्यवस्था पर पड़ा है और कई इलाकों में जाम की स्थिति बनी हुई है.

भारी बारिश के बाद दिल्ली के कई इलाकों में जलभराव (वीडियो - कनॉट प्लेस)

मौसम विभाग ने क्या बताया

मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि 29 जुलाई से 3 अगस्त तक मौसम सुहावना बना रहेगा. आसमान में बादल छाए रहेंगे और दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग ने 29 और 30 जुलाई को मध्यम बारिश का अनुमान लगाया है. वहीं, 31 जुलाई और 1 अगस्त को गरज के साथ भारी बारिश की संभावना है. 2 और 3 अगस्त को हल्की बारिश की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार, इस दौरान अधिकतम तापमान 30-34 डिग्री के बीच और न्यूनतम तापमान 24 से 27 डिग्री के बीच रहने की संभावना है. 

हवा की गुणवत्ता में सुधार

सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली के कई इलाकों में हवा की गुणवत्ता में सुधार हुआ है. अलीपुर, अशोक विहार, ITO, इंदिरा गांधी इंटरनैशनल एयरपोर्ट, नरेला, चांदनी चौक जैसे इलाकों में AQI 100 से नीचे चला गया है. वहीं नोएडा-गाज़ियाबाद के भी कई इलाकों में AQI 100 से नीचे रिकॉर्ड किया. बता दें के 50 तक की AQI का मतलब है कि हवा की क्वालिटी अच्छी है. वहीं, 51 से 100 के बीच AQI होने का मतलब है कि हवा की गुणवत्ता संतोषजनक है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement