Advertisement

प्रेमिका ने दूसरे लड़के से की बात तो हैवान बन गया शख्स, जान से मारने के लिए कर डाली ये हरकत

Delhi Crime News: जानकारी के मुताबिक लड़का पिछले कई दिनों से लड़की को धमकी दे रहा था और दूसरे लड़के से बात करने से मना कर रहा था.

प्रेमिका ने दूसरे लड़के से की बात तो हैवान बन गया शख्स, जान से मारने के लिए कर डाली ये हरकत
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: दिल्ली के नंद नंगरी में एक शख्श ने अपनी प्रेमिका के किसी और से फोन पर बात करने को लेकर लड़की को गोली मार दी और फरार हो गया. लड़की को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका इलाज जारी है. वहीं इस मामले में पुलिस ने गोली चलाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जिसका नाम कासिम बताया जा रहा है. वह लड़की के घर के बगल वाले घर में रहता था. पुलिस के मुताबिक जिस वक्त यह घटना हुई उस वक्त लड़की घर में अकेली थी. 

बता दें कि कासिम ने जिस लड़की को गोली मारी है वह हिंदू है. आस पास के लोगों को कहना है कि दोनों के बीच अफेयर था. इस मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने तनाव से निपटने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया है. नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के डीएसपी जॉय टिर्की ने बताया है कि लड़की नाबालिग है और उसे कासिम नाम के युवक ने गोली मारी है. 

ये भी पढ़ें- सत्यनारायण मंदिर में गूंजा 'कबूल है, कबूल है', कहां और कैसे हुआ ऐसा मुस्लिम निकाह, पढ़िए पूरी बात

पुलिस ने बताया है कि जब 16 वर्षीय लड़की घर में अकेली थी तो उस दौरान ही पड़ोस में रहने वाला कासिम आया और उसने गोली मार दी. गोली लड़की के कंधे पर लगी थी. जिसके बाद पड़ोसी उस घायल लड़की को अस्पताल ले गया, जहां अब उसकी हालत खतरे से बाहर है. जांच में पता चला है कि कासिम मोबाइल शॉप में काम करता है और लड़की के साथ वाले मकान में फैमिली के साथ रहता है. 

ये भी पढ़ें- 150 किमी की स्पीड से दौड़ रही थी कार, सामने आ गया टोल बूथ, देखें दिल दहलाने वाला हादसे का VIDEO

इस मामले में लव स्टोरी का एंगल सामने आया है. आस पास के लोगों का कहना है कि दोनों के बीच अफेयर था. दोनो एक दूसरे को काफी अच्छे से जानते भी थे. लोगों का कहना है कि लड़की किसी और लड़के से बात कर रही थी और इसी के चलते गुस्से में कासिम ने लड़की को गोली मार दी.  जानकारी के मुताबिक लड़की को कासिम पिछले काफी समय से धमकी दे रहा था.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement