Advertisement

Delhi में Omicron वेरिएंट का दूसरा केस आया सामने, Mumbai ने सख्त किए Covid प्रोटोकॉल

संक्रमित व्यक्ति को वैक्सीन के दोनों टीके लग चुके हैं.

Delhi में Omicron वेरिएंट का दूसरा केस आया सामने, Mumbai ने सख्त किए Covid प्रोटोकॉल

Omicron strain (Representative image)

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: दिल्ली (Delhi) में कोरोना के ओमिक्रॉन वेरिएंट (Omicron variant) का दूसरा केस सामने आया है. संक्रमित व्यक्ति जिम्बाब्वे से लौटा है और दक्षिण अफ्रीका (South Africa) का भी दौरा किया था. संक्रमित शख्स को कोरोना (Coronavirus) के दोनों टीके लग चुके हैं. स्वास्थ्य विशेषज्ञ पहले भी यह आशंका जाहिर कर चुके हैं कि वैक्सीनेशन (Vaccination) के बाद भी लोग इस वेरिएंट से संक्रमित हो सकते हैं. 

ओमिक्रॉन की दस्तक महाराष्ट्र (Maharashtra) में भी देखने को मिल रही है. राजधानी मुंबई (Mumbai) में नए खतरे से पहले ही कड़े कदम उठाए गए हैं. शहर के भीतर कई नए प्रतिबंध लागू किए गए हैं. सरकार ने गाइडलाइन भी जारी की है. मुंबई में ओमिक्रॉन के सबसे ज्यादा केस हैं. 3 नए केस सामने आने के बाद अब मुंबई में ओमिक्रॉन संक्रमितों की संख्या बढ़कर 17 हो गई है.

मुंबई कमिश्नरी सीमा के भीतर 11 और 12 दिसंबर को रैलियों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है. विरोध प्रदर्शनों पर भी रोक लगाई गई है. यह आदेश डिप्टी पुलिस कमिश्नर (ऑपरेशन्स) की ओर से जारी किया गया है. यह आदेश 48 घंटे तक प्रभावी रहेगा. अमरावती, नांदेड़ और मालेगांव में भड़की हिंसा के बाद लॉ एंड ऑर्डर को दुरुस्त करने और ओमिक्रॉन के खतरे से निपटने के लिए यह फैसला प्रशासन ने लिया है. 

क्या है प्रशासन की नई गाइड लाइन? 

1. दंड प्रक्रिया संहिता (CRPC) की धारा 144 मुंबई आयुक्तालय (Commissionerate) में लागू रहेगी.
2. 48 घंटे के लिए बड़े समारोहों, रैलियों और विरोध मार्च पर प्रतिबंध.
3. अगर आदेश का उल्लंघन किया जाता है तो भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 188 और अन्य कानूनी प्रावधानों के तहत सजा दी जाएगी.

गौरतलब है कि कोरोना की दोनों लहरों में सबसे ज्यादा महाराष्ट्र ही प्रभावित रहा है. महाराष्ट्र में बीते 24 घंटों में 695 नए कोविड-19 मामले सामने आए हैं. वहीं 12 मरीजों की मौत हुई है. नए 695 मामलों के साथ, राज्य के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 66,42,372 हो गई, जिसमें 6,534 सक्रिय मामले शामिल हैं. महाराष्ट्र में अब तक कुल 1,41,223 लोगों की कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद मौत हो गई है. 
 

यह भी पढ़ें-
कैसे Delta से ज्यादा खतरनाक है Covid का Omicron Variant?

DNA एक्सप्लेनर: Omicron पर क्या कहती है विश्व स्वास्थ्य संगठन की हालिया रिपोर्ट?

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement