Advertisement

Delhi Metro में स्कर्ट पहनकर फुल टशन से घूमे लड़के, चौंक गए लोग, VIDEO वायरल

Delhi Metro बीते कुछ दिनों में अलग-अलग वजहों से चर्चा में रही है. इस बार की वजह दिलचस्प है.

Delhi Metro में स्कर्ट पहनकर फुल टशन से घूमे लड़के, चौंक गए लोग, VIDEO वायरल

दिल्ली मेट्रो में स्कर्ट पहनकर घूमे लड़के.

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) के दिन अच्छे चल रहे हैं. आए दिन, किसी न किसी मेट्रो ट्रेन से ऐसी तस्वीरें सामने आती हैं, जिन पर नए सिरे से चर्चा होने लगती है. कभी कोई दिल्ली मेट्रो में डांस करता है तो कभी कोई अतरंगी ड्रेस पहनकर आ जाता है. इस बार भी दिल्ली मेट्रो एक बार फिर कपड़ों की वजह से सुर्खियों में है. वैसे तो लड़के, लड़कियों के कपड़े नहीं पहनते हैं लेकिन कुछ लोग जरा लीक से हटकर चलते हैं.

दिल्ली मेट्रो में सवार दो लड़कों का वीडियो वायरल हो रहा है. लड़कों ने स्कर्ट पहनी है. 
दोनों शान से मेट्रो में घूम रहे हैं. दोनों ने गले में नेकलेस डाली है. एक लड़का पिंक शर्ट और डार्क ब्लू स्कर्ट में है तो दूसरा ब्लू शर्ट और हल्के आसमानी कलर की स्कर्ट पहने नजर आ रहा है.

दोनों लड़के जब मेट्रो में सवार होते हैं तो लोग पलटकर उन्हें देख रहे हैं. लोगों के देखने से बेपरवाह लड़के मजे से घूम रहे हैं. सोशल मीडिया पर इन लड़कों का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. लड़के फुल टशन में घूम रहे हैं.

इसे भी पढ़ें- दिल्ली-NCR में क्यों छाया मई में जनवरी जैसा कोहरा, जानें वजह

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sameer Khan (@sameerthatsit)

क्या बोल रहे हैं लोग?

दोनों लड़कों के पहनावे पर अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं. मेट्रो में सवार यात्रियों के चेहरे के एक्सप्रेशन को देखकर ही लग रहा है कि वे थोड़े इस पहनावे से असहज हैं. कुछ लोग कह रहे हैं कि ये क्या शौक चढ़ा है लोगों पर. कुछ लोग कह रहे हैं कि ऐसा ड्रेस कौन पहनता है. कुछ लोगों ने कहा है कि भाई, इतना सब पहन लिया है तो माथे पर बिंदी और होंठ पर लिपस्टिक भी लगा लो. जो भी, लेकिन इस वीडियो को लोग खूब शेयर कर रहे हैं. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement