Advertisement

Delhi: फोन पर बात करते हुए मेट्रो ट्रैक पर गिरा शख्स, CISF जवान ने दौड़कर ऐसे बचाई जान

शख्स की लापरवाही की वजह से उसकी जान जा सकती थी लेकिन वक्त रहते जवान ने उसकी जान बचा ली.

Delhi: फोन पर बात करते हुए मेट्रो ट्रैक पर गिरा शख्स, CISF जवान ने दौड़कर ऐसे बचाई जान

CISF Jawan.

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स (CISF)के जवानों की सूझबूझ से दिल्ली के शाहदरा मेट्रो स्टेशन प्लेटफॉर्म पर एक शख्स की जान जाने से बच गई है. मोबाइल देखने में मशगूल एक शख्स फोन देखते-देखते प्लेटफॉर्म से फिसला और ट्रैक के नीचे जा गिरा. शख्स फोन पर किसी से बात कर रहा था तभी उसे एहसास भी नहीं हुआ कि वह प्लेटफॉर्म के आखिरी छोर पर खड़ा है.

जैसे ही पांव फिसला शख्स मेट्रो ट्रैक पर जा गिरा. गिरने के बाद शख्स लगातार खड़ा होने की कोशिश कर रहा था लेकिन नहीं हो पा रहा था. सीआईएसएफ के कई जवान ट्रैक पर ही थे तभी उनकी नजर शख्स पर पड़ी. जैसे ही जवानों ने उसे देखा तत्काल ट्रैक की ओर आगे बढ़े. कॉन्स्टबेल रोहतास ट्रैक पर कूद पड़े और जल्दी से शख्स को बाहर प्लेटफॉर्म पर पहुंचाया.

महज 29 सेंकेड्स में सीआईएसएफ जवान ने शख्स की जान बचा ली और सुरक्षित प्लेटफॉर्म पर पहुंचा दिया. घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

ये भी पढ़ें- Video: गर्लफ्रेंड को सूटकेस में छिपाकर हॉस्टल ले जा रहा था युवक, गार्ड ने रंगे हाथों पकड़ा

कब का है वीडियो?

रिपोर्ट्स के मुताबिक यह वीडियो शुक्रवार शाम करीब 8.43 बजे का है. शख्स की लापरवाही की वजह से उसकी जान जा सकती थी लेकिन वक्त रहते जवान ने उसकी जान बचा ली. गनीमत बस इतनी रही कि जब शख्स मेट्रो ट्रैक पर गिरा कोई ट्रेन नहीं आ रही थी. सीआईएसएफ की क्विक रेस्पॉन्स टीम की वजह से शख्स की जान बच सकी. 

CISF

क्या है शख्स का नाम?

प्लेटफॉर्म से रेलवे ट्रैक पर गिरने वाले शख्स का नाम शैलेंद्र मेहता है. जान बचाने वाले कांस्टेबल का नाम रोहतास है. लोग जवान की तारीफ कर रहे हैं. अपने सीनियर अधिकारियों से भी यह जवान सराहना पा चुका है. सोशल मीडिया पर भी यह वीडियो वायरल हो रहा है.

(रिपोर्ट: नीरज गौड़)

ये भी पढ़ें- Viral Video: Ranu Mondal ने गाया 'कच्चा बादाम' सॉन्ग, लोग बोले-तोबा-तोबा...सारा मूड खराब कर दिया

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement