Advertisement

Delhi Mayor Election: MCD का मेयर कौन? AAP की शैली ओबेरॉय या BJP की रेखा गुप्ता में से कौन मारेगा बाजी?

Delhi Mayor Chunav 2023: दिल्ली में मेयर का चुनाव आज चौथी बार होगा. पिछली तीन बार इतना हंगामा हुआ कि MCD के मेयर का चुनाव ही नहीं हो सका.

Delhi Mayor Election: MCD का मेयर कौन? AAP की शैली ओबेरॉय या BJP की रेखा गुप्ता में से कौन मारेगा बाजी?

Mayor Election

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: दिल्ली नगर निगम के मेयर का चुनाव आज फिर से होना है. पिछली तीन बार सदन में हंगामे की वजह से यह चुनाव नहीं हो पाया है. सुप्रीम कोर्ट के आदेश के मुताबिक, मनोनीत सदस्य मेयर चुनाव के लिए वोटिंग नहीं कर सकेंगे. इस फैसले के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से हो जाएगा क्योंकि भारतीय जनता पार्टी (BJP) और आम आदमी पार्टी के बीच मुख्य विवाद इसी को लेकर था. मेयर चुनाव के लिए AAP की ओर से शैली ओबेरॉय तो बीजेपी की ओर से रेखा गुप्ता ने पर्चा भरा है. AAP की आशु ठाकुर ने भी पर्चा भरा है लेकिन उन्हें सिर्फ डमी कैंडिडेट बनाया गया है.

दिल्ली नगर निगम के चुनावों के बाद यह चौथी बैठक होगी. इसमें मेयर और डिप्टी मेयर के साथ-साथ स्थायी समितियों के भी चुनाव होंगे. मामले पर विवाद होने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि मनोनीत सदस्य इस चुनाव में वोट नहीं डाल सकेंगे. ये चुनाव भी सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में करवाए जाएंगे. उपराज्यपाल ने इन चुनाव की अध्यक्षता करने के लिए पार्षद सत्या शर्मा को नामांकित किया है.

यह भी पढ़ें- संसद रत्न पुरस्कार की घोषणा, CPM के इस नेता को मिला लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड, देखें पूरी लिस्ट

कौन-कौन है उम्मीदवार?
मेयर चुनाव के लिए AAP ने शैली ओबेरॉय के साथ-साथ आशु ठाकुर का भी पर्चा भरवाया है. वहीं, बीजेपी से रेखा गुप्ता ने नामांकन किया है. डिप्टी मेयर के लिए AAP की ओर से आले मोहम्मद इकबाल और जलज कुमार उम्मीदवार हैं. बीजेपी ने कमल बागरी को चुनाव में उतारा है. स्थायी समितियों के लिए AAP ने मोहिनी, सारिका चौधरी, मोहम्मद आमिल मलिक और रमिंदर कौर को उम्मीदवार बनाया है. बीजेपी ने कमलजीत सहरावत और पंकज लूथरा को उतारा है. एक निर्दलीय प्रत्याशी गजेंद्र सिंह ड्राल ने भी पर्चा भरा है.

यह भी पढ़ें- अयोध्या में फिर से सीएम योगी आदित्यनाथ का मंदिर, जानें कब है भूमि पूजन और कैसा होगा स्वरूप 

आपको बता दें कि 7 दिसंबर को आए एमसीडी चुनाव के नतीजों में AAP सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी. इसके बाद 6 जनवरी, 25 जनवरी और 6 फरवरी को तीन-तीन बार मेयर चुनाव की कोशिश हुई लेकिन AAP और BJP के झगड़े के चलते दिल्ली निगर निगम को मेयर नहीं मिल सका. इस बार 22 फरवरी को दिन में 11 बजे वोटिंग होनी है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement