Advertisement

Russia Ukraine War: दिल्ली के सरकारी शिक्षक करेंगे यूक्रेन से लौटे छात्रों से मुलाकात, वेलफेयर के लिए उठाए जाएंगे जरूरी कदम

दिल्ली सरकार की ओर से कुछ सरकारी टीचर्स यूक्रेन से लौटे और वहां फंसे छात्रों के घर जाकर जानेंगे कि सरकार उनके वेलफेयर के लिए क्या कर सकती है. 

Russia Ukraine War: दिल्ली के सरकारी शिक्षक करेंगे यूक्रेन से लौटे छात्रों से मुलाकात, वेलफेयर के लिए उठाए जाएंगे जरूरी कदम
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: यूक्रेन (Ukraine) और रूस (Russia) के बीच युद्ध जारी है. इस बीच यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों के लिए भारत सरकार का ऑपरेशन गंगा (Operation Ganga) अभियान लगातार तेज हो रहा है. मंगलवार को 616 लोगों की यूक्रेन से भारत वापसी हुई, इसमें अधिक संख्या छात्रों की है. वहीं अब दिल्ली सरकार (Government of Delhi) ने इन छात्रों के वेलफेयर के लिए एक और अहम फैसला लिया है. 

दरअसल दिल्ली सरकार की ओर से कुछ सरकारी टीचर्स यूक्रेन से लौटे और वहां फंसे छात्रों के घर जाएंगे. शिक्षक स्टूडेंट्स और उनके परिजनों से मुलाकात कर जानेंगे कि सरकार उनके वेलफेयर के लिए क्या कर सकती है. 

दिल्ली सरकार के शिक्षकों की सूची

दिल्ली सरकार के शिक्षकों की सूची 

ये भी पढ़ें- Russia Ukraine War : कीव पर रॉकेट हमला, कहां-कहां गए साढ़े छ: लाख यूक्रेनी

बता दें कि 26 फरवरी से भारत सरकार द्वारा यूक्रेन में फंसे छात्रों को वापस लाने के लिए ऑपरेशन गंगा अभियान की शुरुआत की गई है. वहीं अब इस अभियान में लगातार तेजी लाई जा रही है. एयर इंडिया (Air India) के बाद अब वायुसेना को भी इस अभियान से जोड़ा गया है. बुधवार तड़के एयरफोर्स (Indian Air Force) का C-17 एयरक्राफ्ट हिंडन एयरबेस से रोमानिया के लिए रवाना हो गया है. भारतीयों की वापसी के लिए इसके अलावा अगले 3 दिन में 26 फ्लाइट शेड्यूल हैं.  

8 मार्च तक बुखारेस्ट और बुडापेस्ट समेत अन्य स्थानों पर 46 फ्लाइट चलाई जाएंगी. इनमें सबसे अधिक रोमानिया के बुखारेस्ट एयरपोर्ट के लिए कुल 29 फ्लाइट जाएंगी जिसमें 13 एयरइंडिया, 8 एयर इंडिया एक्सप्रेस, 5 इंडिगो, 2 स्पाइसजेट और एक इंडियन एयरफोर्स का एयरक्रॉफ्ट होगा. वहीं बुडापेस्ट में 10 फ्लाइट्स जाएंगी. इनमें से 7 इंडिगो की, 2 एयरइंडिया की और एक स्पाइस जेट की फ्लाइट होगी. इसके अलावा Rzeszow पोलैंड में इंडिगो की 6 फ्लाइट, Kosice स्लोवाकिया में स्पाइस जेट की एक फ्लाइट जाएगी. 

ये भी पढ़ें- Russia Ukraine War जेलेंस्की का भाषण सुन रोने लगी जर्मन ट्रांसलेटर, ऐसा क्या बोल गए यूक्रेनी राष्ट्रपति?

दूसरी ओर मामले को लेकर पीएम मोदी (PM Modi) लगातर हाई लेवल बैठक कर रहे हैं, विदेश मंत्रालय लगातार यूक्रेन के पड़ोसी देशों के विदेश मंत्रियों से बातचीत कर मदद ले रहे हैं. भारत के विदेश सचिव भी रूस और यूक्रेन के राजदूतों से बात कर रहे हैं जिससे भारतीय नागरिकों को देश लाया जा सके.

हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement