Advertisement

Delhi Drugs Case: 7,600 करोड़ की ड्रग्स को लेकर ED भी एक्टिव, मनी लॉन्ड्रिंग केस दर्ज, कई शहरों में छापेमारी

Delhi Drugs Case: दिल्ली में 8 दिन के अंदर दो छापों में 7,600 करोड़ रुपये की कोकीन मिलने से सभी एजेंसियों के कान खड़े हो गए हैं. इस मामले का मास्टरमाइंड पूर्व कांग्रेस नेता तुषार गोयल को बताया गया है,जिसके ठिकानों पर ED ने रेड की है.

Latest News
Delhi Drugs Case: 7,600 करोड़ की ड्रग्स को लेकर ED भी एक्टिव, मनी लॉन्ड्रिंग केस दर्ज, कई शहरों में छापेमारी
Add DNA as a Preferred Source

Delhi Drugs Case: दिल्ली में 8 दिन के अंदर 7,600 करोड़ रुपये कीमत की करीब 700 किलोग्राम कोकीन मिलने से तहलका मचा हुआ है. देश की इस सबसे बड़ी ड्रग्स बरामदगी के बाद अब सभी एजेंसियों की नजर इसके नेटवर्क पर गड़ गई है. देश चलाने वाली सरकार की नाक के नीचे राष्ट्रीय राजधानी को नशे की मंडी बनाने वाले लोगों पर शिकंजा कसना शुरू हो गया है. प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने भी दिल्ली पुलिस (Delhi Police) की इस कार्रवाई के बाद PMLA के तहत मनी लॉन्ड्रिंग केस दर्ज कर लिया है. ईडी टीमों ने शुक्रवार को इस केस के सिलसिले में एक साथ दिल्ली-मुंबई समेत कई शहरों में छापेमारी की है. इनमें इस पूरे नेटवर्क का मास्टरमाइंड बताए जा रहे पूर्व कांग्रेस नेता तुषार गोयल के ठिकाने भी खंगाले गए हैं.


यह भी पढ़ें- Delhi Police ने GPS लोकेशन ट्रैक करके मारी रेड, नमकीन के पैकेटों में मिली 2,000 करोड़ रुपये की Cocaine 


कहां-कहां की गई है छापेमारी

ईडी टीमों ने इस मामले में दिल्ली से गिरफ्तार पूर्व कांग्रेस नेता तुषार गोयल के ठिकानों पर छापे मारे हैं. तुषार गोयल के दिल्ली वसन्त एंक्लेव और राजौरी गॉर्डन स्थित घरों पर ईडी टीमों ने छापा मारा है. साथ ही तुषार गोयल के दिल्ली में झंडेवालान स्थित तुषार बुक पब्लिकेशन व ट्यूलिप पब्लिकेशन पर भी रेड की गई है. इन दोनों जगह से इस गोरखधंधे से जुड़े बहुत सारे दस्तावेज मिलने का दावा ई़डी सूत्रों ने किया है. तुषार के अलावा अन्य आरोपियों में हिमांशु कुमार के दिल्ली प्रेम नगर स्थित घर और भरत कुमार के मुंबई स्थित घर पर भी छापा मारा गया है. गुरुग्राम में एक कंपनी के ठिकाने पर छापा मारने की सूचना है.


यह भी पढ़ें- Delhi Drugs Case: पंजाब से जुड़े 5,600 करोड़ रुपये की ड्रग्स के तार, Delhi Police का छापा, 10 करोड़ की कोकीन बरामद 


नमकीन के पैकेटों में भरकर की जा रही थी कोकीन की तस्करी

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पिछले सप्ताह 2 अक्टूबर को दक्षिणपश्चिमी दिल्ली में छापा मारकर 5,600 करोड़ रुपये की कोकीन बरामद की थी. इसके बाद 10 अक्टूबर को फिर से रमेश नगर इलाके के एक गोदाम में स्पेशल सेल के छापे में 2,000 करोड़ रुपये की कोकीन बरामद हुई है. इस कोकीन को तस्करी के लिए एक नामी ब्रांड की नमकीन के पैकेटों के अंदर छिपाया गया था. स्पेशल सेल के सूत्रों के मुताबिक, इस पूरे गोरखधंधे के तार दुबई में बैठे एक बिजनेसमैन से जुड़े हुए हैं, जिसके लिए भारत से बड़े पैमाने पर ड्रग्स स्मगल की जाती है. इस सिलसिले में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पश्चिमी यूपी से भी एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. 

पुरानी फिल्मों की तरह आधा फटा नोट था डिलीवरी कोडवर्ड

ड्रग्स सिंडिकेट के मेंबर्स से पूछताछ में डिलीवरी का ऐसा तरीका सामने आया है, जो आपने पुरानी फिल्मों में ही देखा होगा. स्पेशल सेल के सूत्रों के मुताबिक, सिंडिकेट की तरफ से जिस व्यक्ति को डिलीवरी करनी होती थी, उसे आधा फटा नोट दिया जाता था. यह नोट डिलीवरी के समय दिखाना होता था, जिसका मिलान नोट के बाकी हिस्से से करने के बाद ही ड्रग्स की खेप दी जाती थी.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement