भारत
दिल्ली के बुराड़ी में हुए इस वारदात पर लोग सन्न हैं. नाबालिग लड़की के दोस्त ने ही उसके साथ रेप किया है. पुलिस तलाश में जुटी है.
डीएनए हिंदी: दिल्ली के बुराड़ी इलाके में एक सुनसान जगह पर एक ऑटो के अंदर 13 साल की एक बच्ची के साथ रेप की वारदात सामने आई है. पुलिस के मुताबिक आरोपी ने स्कूल के स्तर पर ही पढ़ाई छोड़ दी थी और वह ऑटो चलाता है. उसने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर उसकी एज वेरिफिकेशन की जा रही है.
पुलिस के मुताबिक रेप की यह घटना 8 जून को शाम साढ़े सात बजे हुई थी. उसने बताया कि पीड़िता अपनी सहेली के साथ पैदल घर जा रही थी, जिस दौरान वे दोनों आरोपी के वाहन में सवार हुई थीं. पुलिस ने बताया कि पीड़िता की सहेली आरोपी से परिचित थी.
इसे भी पढ़ें- YouTube पर अपने टैलेंट से लाखों कमा रही हैं 'देहाती मैडम', जानिए कैसे हुई मशहूर
अजीत विहार में हुआ है पीड़िता के साथ रेप
आरोपी, पीड़िता की सहेली को उसके घर छोड़ने के बाद उसे शक्ति एन्क्लेव के अजीत विहार में एक सुनसान जगह पर ले गया और वहीं ऑटो के अंदर उसने रेप किया. पुलिस कमिश्नर सागर सिंह कलसी ने बताया कि किशोरी के बयान के मुताबिक आरोपी के खिलाफ IPC की धारा 376 और 506 दर्ज हुआ है. उस पर पॉक्सो के तहत भी केस दर्ज हुआ है.
ये भी पढ़ें- Taarak Mehta के मेकर्स को नट्टू काका ने दी थी ये बद्दुआ, जनिफर ने किया शॉकिंग खुलासा
पुलिस हिरासत में है गुनहगार
पॉक्सो कानून के तहत आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है. उन्होंने बताया कि बच्ची की काउंसलिंग की जा रही है और उसकी मेडिकल जांच भी की गई है. पुलिस ने बताया कि वाहन को फॉरेंसिक जांच के लिए जब्त कर लिया गया है. मामले की जांच जारी है. (इनपुट: भाषा)
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.