Advertisement

New Delhi: बदला जाएगा औरंगजेब लेन, तुगलक रोड, अकबर रोड का नाम?

आदेश गुप्ता ने कहा कि लुटियन जोन की सड़कों के नाम विदेशी अक्रांताओं के नाम पर रखे गए हैं. उन्हें बदला जाए.

Latest News
New Delhi: बदला जाएगा औरंगजेब लेन, तुगलक रोड, अकबर रोड का नाम?

BJP demands to change name of several roads in Delhi

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: देश की राजधानी नई दिल्ली से बड़ी खबर है. दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने NDMC के चेयरमैन को चिट्ठी लिख औरंगजेब लेन, तुगलक रोड, अकबर रोड का नाम बदलने की अपील की है. आदेश गुप्ता ने कहा कि लुटियन जोन की सड़कों के नाम विदेशी अक्रांताओं के नाम पर रखे गए हैं.

उन्होंने NDMC चेयरमैन को लिखे पत्र में औरंगजेब लेन का नाम बदलकर पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम के नाम पर, बाबर लेन का नाम बदलकर खुदीराम बोस के नाम पर, हुमायूं रोड का नाम बदलकर महर्षि वाल्मीकि रोड के नाम पर और शाहजहां रोड का नाम बदलकर देश के पहले सीडीएस बिपिन रावत के नाम पर रखने की मांग की है.

पढ़ें- Tajinder Singh Bagga को बड़ी राहत, 5 जुलाई तक नहीं हो सकेगी गिरफ्तारी

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने अपने पत्र में आगे कहा कि आजादी के इतने सालों बाद भी दिल्ली की कुछ सड़कों के नाम से गुलामी के प्रतीक की झलक दिखाई पड़ती है. ऐसी ही कुछ सड़कों के नाम जल्दी बदलने की जरूरत है. आपको बता दें कि कुछ दिन पहले ही आदेश गुप्ता ने दिल्ली के मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर उन्हें हुंमायूपुर, युसूफ सराय, बेगमपुर, सैदुल अजाब, हौजखास समेत 40 गांवों के नामों को बदलकर उनका नाम देश के स्वतंत्रता सेनानियों, शहीदों, दिल्ली दंगा के पीड़ितों, प्रसिद्ध कलाकारों एवं खिलाड़ियों के नामों पर रखने का प्रस्ताव दिया था.

पढ़ें- Covid Test: सिर्फ 45 मिनट में आ जाएगी रिपोर्ट, Cipla ने पेश की रियल टाइम टेस्ट किट

इन सड़कों का नाम बदलने की मांग

  • तुगलक रोड- गुरु गोविंद सिंह मार्ग
  • अकबर रोड- महाराणा प्रताप रोड 
  • औरंगजेब लेन- अब्दुल कलाम लेन
  • बाबर लेन- महर्षि वाल्मीकि रोड
  • शाहजहां रोड- जनरल बिपिन रावत रोड

गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें. हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement