भारत
Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए 5 फरवरी को मतदान होना है. इसके चलते राज्य में इस समय चुनाव आचार संहिता लागू है, जिसमें नकद रकम लेकर चलने को लेकर खास पाबंदी होती है.
Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली में विधानसभा चुनाव के कारण सख्त सुरक्षा व्यवस्था लागू है. दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने दक्षिणी दिल्ली के संगम विहार इलाके में चेकिंग के दौरान एक कार से 47 लाख रुपये की नकदी बरामद की है. चुनाव प्रचार के बीच इतनी बड़ी नकद रकम मिलने से हंगामा मच गया है. कार मालिक कबाड़ खरीदने-बेचने का काम करता है. चुनाव आचार संहिता (MCC) लागू होने के कारण इस रकम की बरामदगी को लेकर दिल्ली पुलिस की स्टेटिक सर्विलॉन्स टीम (SST) अब कबाड़ी से पूछताछ कर रही है. पूछताछ में यह जानने की कोशिश की जा रही है कि कहीं यह रकम चुनाव में वोटर्स को खरीदने के लिए इस्तेमाल तो नहीं होने वाली थी. बता दें कि दिल्ली में 5 फरवरी को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है, जिसकी मतगणना 8 फरवरी को की जाएगी.
बैग में रखी गई थी रकम
दिल्ली पुलिस के अधिकारियों के मुताबिक, संगम विहार इलाके में मंगल बाजार रोड के टी-पॉइंट पर SST चेकिंग कर रही थी. इसी दौरान एक कार को रोका गया. उस कार की जांच करने पर अंदर रखे बैग में 47 लाख रुपये की नकदी बरामद की गई. कार ड्राइवर ने खुद को संगम विहार निवासी वसीम मलिक बताया है. 24 वर्षीय वसीम का कहना है कि वह स्क्रैप डीलर है और यह रकम उसके व्यवसाय से जुड़ी हुई है.
कबाड़ी नहीं दे पाया रकम से जुड़े दस्तावेज
न्यूज एजेंसी PTI ने पुलिस अधिकारियों के हवाले से बताया कि पूछताछ में कबाड़ी वसीम मलिक उसकी कार में मिली नकद रकम के वैध होने से जुड़े दस्तावेज नहीं दे पाया. इसके चलते पूरी रकम को चुनाव आचार संहिता के नियमों के तहत जब्त कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है. फिलहाल पुलिस रकम का सोर्स जानने की कोशिश कर रही है.
Delhi | Yesterday, during checking, a car was stopped at T- point, Mangal Bazar Road, Sangam Vihar by SST and a bag containing cash of about Rs 47 lakh was seized from the car. The car was being driven by Waseem Malik R/o Sangam Vihar, age 24 yrs who claimed that he is a scrap… pic.twitter.com/5uWgJcUL4a
— ANI (@ANI) January 22, 2025
क्या हैं आचार संहिता में नकदी से जुड़े नियम
यदि किसी राज्य में चुनाव आचार संहिता (Model Code of Conduct) लागू है तो वहां कई तरह के खास प्रतिबंध लग जाते हैं. इनमें नकदी लेकर चलने से जुड़ा नियम भी शामिल है. MCC लागू होने के दौरान नकदी लेकर चलने को लेकर चुनाव आयोग की तरफ से तय पाबंदियां निम्न हैं-
ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.